वायरल न्यूज़

Viral Video: वरमाला या दही हांडी की प्रतियोगिता...दूसरों के कंधों पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, देखिए फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @hungama_boy_011)

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में वरमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन लोगों के कंधों पर चढ़ गए। देखकर ऐसा लग रहा था जैसा यह वरमाला नहीं बल्कि दही हांडी की प्रतियोगिता हो। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

आप सबने आज तक शादियों के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर नजरें टिक जाती हैं और लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन दूसरे लोगों के कंधों पर इस तरह चढ़े हैं जैसे कि दही-हांडी की प्रतियोगिता चल रही हो। इतना ही नहीं नीचे खड़े लोग दोनों के गिरने का इंतजार कर रहे थे। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hungama_boy_011' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो शादी तो काफी अनोखा है। कुछ का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन ने तो अलग ही माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article