Ajab Gajab News: इस दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं। वैसे तो हर कोई अपने बिस्तर पर अकेले सोना ही पसंद करता है। वहीं, जिनके पार्टनर होते हैं, वह अपने पार्टनर के साथ सोते हैं। दूसरी तरफ एक लड़की अपना आधा बिस्तर किराए पर दे रही है। सिर्फ यही नहीं आधे बिस्तर पर वह खुद सोती है। यह लड़की टोरंटो में रहती है। एक लड़की द्वारा आधा बिस्तर किराए पर देने की बात ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है। लोगों को यह बात बड़ी ही अजीब लग रही है।
अपने लिए बेडमेट तलाश रही है लड़की
सबसे हैरान करने वाली बात आधे बिस्तर का किराया है। अगर आप इस लड़की का आधा बिस्तर किराए पर लेना चाहते हैं तो इसके बदले आपको 54 हजार रुपये का रेंट चुकाना पड़ेगा। टोरंटो की रहने वाली आन्या एटिंगर नाम की महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो डाला। इस वीडियो में आन्या ने बताया कि उन्हें अपने लिए एक 'बेडमेट' की तलाश है। उन्होंने बताया कि टोरंटो में किराया बहुत ज्यादा होता है। इस कारण वह अपने लिए एक बेडमेट की तलाश कर रही है।
बेडमेट के लिए लड़की ने रखी शर्त
आन्या ने बताया कि उनके पास क्वीन साइज का बेड है। इस बेड में आधे पर वह सोएगी और आधे को किराए पर दे रही है। इसे रेंट पर लेने वाले को 54 हजार से ज्यादा रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, लड़की ने इसके पीछे एक शर्त भी रखी है। लड़की ने कहा कि उसकी बेडमेट लड़की ही होनी चाहिए। यह ऑफर लड़कों के लिए बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा एक और शर्त यह है कि रेंट पर बेड लेने वाली लड़की को कम से कम एक साल तक रहना पड़ेगा।
