वायरल न्यूज़

OMG: खांसी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा शख्स, पेट में नजर आए इतने कीड़े, डॉक्टर के भी उड़ गए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 8, 2023, 01:41 PM IST

Shocking News: ब्राजील के साओ पाउलो में हॉस्पिटल दास क्लिनिकस बोटुकातु में काम करने वाले डॉक्टर विटोर बोरिन पी. डीसूजा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें एक शख्स के शरीर के स्कैन की हैं। तस्वीरें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्राजील से आई शॉकिंग घटना
  • शख्स को आ रही थी खांसी
  • इलाज के लिए पहुंचा था अस्पताल

Shocking News: इस दुनिया में कई हैरान करने वाली चीजें होती हैं। एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना लोगों के होश उड़ा रही है। ब्राजील में एक शख्स खांसी से काफी ज्यादा परेशान था। इसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। जब डॉक्टर ने उसके शरीर का स्कैन किया तो उन्हें कुछ ऐसा नजर आया, जिसे देखकर डॉक्टर्स के होश उड़ गए। दरअसल, स्कैन के बाद इस शख्स के पेट के अंदर ढेर सारे कीड़े दिखाई दिए। यह बहुत ही भयावह थे।

ब्राजील का रहने वाला है शख्स

ब्राजील का रहने वाला यह शख्स लगातार खांसी से इतना परेशान हो गया था कि शख्स ने सीधा अस्पताल जाने का निर्णय ले लिया था। वहां जाकर पता चला कि उसके शरीर में सैकड़ों फीताकृमि (एक प्रकार का पेट का कीड़ा) है। यह शॉकिंग खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों ने शख्स के शरीर का एक्स-रे किया। ब्राजील के साओ पाउलो में हॉस्पिटल दास क्लिनिकस बोटुकातु के डॉक्टर विटोर बोरिन पी. डीसूजा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें शख्स के शरीर के स्कैन की हैं।

सिस्टीसर्कोसिस से पीड़ित था शख्स

इस स्कैन की तस्वीरों में देखकर पता चला कि शख्स सिस्टीसर्कोसिस से पीड़ित है। यह एक तरह का पोर्क टेपवर्म का ऊतक संक्रमण है। आमतौर पर यह संक्रमण मानव मल से दूषित खाना खाने या पानी पीने से होता है। यह संक्रमण तब होता है जब इंसान टेपवर्म अंडे निगल जाता है। इसके बाद लार्वा इंसान के मांसपेशियों और मस्तिष्क में प्रवेश कर जाते हैं। इससे वहां अल्सर बन जाता है।डॉक्टर ने अपने ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सिस्टिसर्कोसिस टेपवर्म अंडे के अंतर्ग्रहण से प्राप्त होता है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article