वायरल न्यूज़

अजब: यहां मनाई जाती है सबसे अजीबोगरीब होली, दामाद को गधे पर बिठाकर लगाते हैं रंग, पूरे गांव की करवाते हैं सैर

Ajab Gajab Holi: महाराष्ट्र के बीड जिले में यह अजीबोगरीब परंंपरा निभाई जाती है। जहां होली के दिन नए-नवेले दामाद को गधे पर बिठाकर ससुराल के लोग पूरे गांव में घुमाते हैं। यहां दामाद को सबसे पहले रंग लगाया जाता है। इसके बाद गधे पर बिठाकर गांवभर में घुमाया जाता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab Holi: भारत में इस बार 14 मार्च को होली खेली जानी है। इसके एक हफ्ते पहले ही होली का खुमार धीरे-धीरे लोगों पर चढ़ने लगा है। आज हम आपको भारत में मनाई जाने वाली होली की अजीबोगरीब रस्म (Weird Traditions Of Holi) के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बारे में जानकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। आपने देखा होगा कि आमतौर पर होली पर नए-नवेले दामाद का ससुराल में जबरदस्त आवभगत किया जाता है। होली खेलने गए दामाद को अच्छे-अच्छे कपड़े और गिफ्ट दिए जाते हैं।

होली की सबसे अजीबोगरीब परंपरा

दूसरी तरफ हम भारत में होली पर मनाई जाने वाली एक अजीबोगरीब परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दामाद को होली के मौके पर गधे पर बिठाकर गांवभर में घुमाया जाता है। महाराष्ट्र के बीड जिले में यह अजीबोगरीब परंंपरा निभाई जाती है। जहां होली के दिन नए-नवेले दामाद को गधे पर बिठाकर ससुराल के लोग पूरे गांव में घुमाते हैं। यहां दामाद को सबसे पहले रंग लगाया जाता है। इसके बाद गधे पर बिठाकर गांवभर में घुमाया जाता है। आपने शायद ही होली पर निभाई जाने वाली इस अनोखी परंपरा के बारे में पहली कभी सुना होगा।

परंपरा के पीछे है मजेदार कहानी

बीड में निभाई जाने वाली इस अजीबोगरीब परंपरा के पीछे एक मजेदार कहानी है। माना जाता है कि कुछ दशक पहले येवता गांव में रहने वाले एक परिवार के दामाद ने होली पर रंग लगवाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ससुर ने एक गधे को अच्छे से सजाकर पूरे गांव में घुमाया था। तब से इलाके में दामाद को रंग लगवाने के लिए मनाने के लिए इस अनोखी परंपरा को निभाया जाता है। इस रस्म के दौरान, दामाद की खूब आवभगत भी की जाती है। दामाद को उसकी पसंद के कपड़े और सोने की अंगूठी दिलवाई जाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article