वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पत्नी के साथ रोमांस करते समय बेकाबू हुआ पति, हुआ कुछ ऐसा बुलानी पड़ गई एंबुलेंस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 15, 2023, 04:19 PM IST

Ajab Gajab News: इंडोनेशिया के एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर बेकाबू होना भारी पड़ गया। वह रोमांस तो नहीं कर पाया, लेकिन सीधा अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर्स को उसके प्राइवेट पार्ट के आगे के हिस्से को काटकर निकालना पड़ गया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोमांस के दौरान बेकाबू हुआ शख्स
  • पत्नी के साथ रोमांस में जख्मी हुआ प्राइवेट पार्ट
  • बेड से सीधा अस्पताल पहुंच गया शख्स

Ajab Gajab News: इंडोनेशिया में एक पति अपने पत्नी के साथ रोमांस के दौरान इतना बेकाबू हो गया कि उसे सीधे अस्पताल जाना पड़ गया। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स (Journal Of Surgery Case Reports) में छपी खबर के अनुसार, पति पचास की उम्र में जवान कपल की तरह रोमांस करना चाहता था, लेकिन ऐसा करना उसके लिए काफी खतरनाक साबित हुआ। पति रोमांस तो कर नहीं पाया, बल्कि सीधा अस्पताल पहुंच गया।

रोमांस करते समय प्राइवेट पार्ट का हुआ बुरा हाल

घटना इंडोनेशिया के जावा की है। खबर के अनुसार, रोमांस करने के दौरान शख्स के यूरेथा से खून निकलने लगा। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई और वह बैगनी रंग का हो गया। यहां तक कि शख्स की जान पर बन आई। इसके बाद डॉक्टर ने तुरंत उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी की, जिससे उसकी जान बच पाई। होश में आने पर जब डॉक्टर्स ने उससे पूछा कि कैसे वह अस्पताल पहुंच गया तो उसने जो किस्सा सुनाया। इस किस्से को सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

शख्स ने सुनाई हैरान करने वाली आप बीती

पति ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ रोमांस करते हुए वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे। शायद इस दौरान उनका प्राइवेट पार्ट पत्नी के प्यूबिक बोन से टकरा गया था। फिर कुछ चटकने की आवाज आई और वह दर्द से छटपटा गए। शख्स के अनुसार, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह सूज गया था। अब डॉक्टर्स ने उनके प्राइवेट पार्ट का ऊपरी हिस्सा हटा दिया है। ऐसा इसलिए किया गया, जिससे प्राइवेट पार्ट के अंदर के हिस्से का डैमेज रोका जा सके। बता दें कि मेडिकल जर्नल में ऐसे केस को दर्ज किया जाता है, जो मेडिकल क्षेत्र में काफी यूनिक होते हैं। इन केस की मदद से फ्यूचर मेंं ऐसी घटनाओं का तुरंत इलाज किया जा सके।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article