वायरल न्यूज़

कभी बेचता था दो रुपये के दही-भल्ले, आज लाखों की गाड़ी से आता है दुकान लगाने, 360 डिग्री पलट गई किस्मत

Delhi Crorepati Dahi Bhalle Wala: शर्मा जी का चाट इतना जबरदस्त है कि यहां हर समय लाइन लगी रहती है। शर्मा जी कई बार अपनी लाखों की बीएमडब्ल्यू (BMW) कार से दुकान लगाने आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि सारा खेल उनके मसालों का है।

Image

करोड़पति दही-भल्ले वाले (इंस्टाग्राम)

Delhi Crorepati Dahi Bhalle Wala: कहते हैं कि कब किसकी किस्मत कैसे पलट जाए कोई नहीं जानता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दही भल्ले वाला तेजी से वायरल हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी यह 2 रुपये के दही-भल्ले बेचता था। लेकिन आज लाखों-करोड़ों रुपये की गाड़ी से दुकान लगाने आता है। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, वह हैं दिल्ली के शर्माजी चाट भण्डार वाले। शर्माजी अपने चाट की दुकान दिल्ली के नेहरू प्लेस में लगाते हैं। वह कई सालों से यहीं पर अपने दही-भल्ले की दुकान लगा रहे हैं।

दिल्ली के नेहरू प्लेस में लगाते हैं दुकान

शर्मा जी चाट भंडार दिल्ली में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उनके दुकान पर फूड लवर्स की लाइन लगी रहती है। अपने खास टेस्ट की वजह से वह दिल्ली से बाहर भी पॉपुलर हैं। अब वह दही-भल्ले बेचकर करोड़पति बन चुके हैं और करोड़पति दही भल्ले वाले के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि मुकेश कुमार शर्मा ये दही-भल्ले का स्टॉल सबसे पहले साल 1989 में लगाना शुरू किया था। बताया जाता है कि शुरुआत में वह 2 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से दही-भल्ले बेचते थे। हालांकि, अब उनके दही-भल्ले 40 से 50 रुपये में मिलते हैं। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि सारा खेल उनके मसालों का है। वह खुद अपने हाथों से मसाले तैयार करते हैं। जिससे उनके दही-भल्लों का टेस्ट काफी बढ़ जाता है। शर्मा जी का चाट इतना जबरदस्त है कि यहां हर समय लाइन लगी रहती है। शर्मा जी कई बार अपनी लाखों की बीएमडब्ल्यू (BMW) कार से दुकान लगाने आते हैं। हालांकि, उनकी कोई दुकान नहीं है। बल्कि उनके पास चलती-फिरती दुकान है। वह अपनी गाड़ी में छोटी सी टेबल लेकर आते हैं और इसी पर फूड स्टॉल लगाते हैं। नेहरू प्लेस मार्केट में खरीदारी करने आने वाले लोग इनके दही-भल्ले खाए बिना नहीं जाते। वह पहले से ही दही-भल्ले अपने घर से बनाकर लाते हैं। इसके साथ ही कई डिब्बों में दही लेकर आते हैं और भल्लों के बीच में दही और मसाले डालकर फूड लवर्स को देते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article