वायरल न्यूज़

OMG: इस पेड़ पर लगते हैं सिक्के ही सिक्के, 1700 साल से दुनिया को कर रहा आश्चर्य चकित

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2023, 01:35 PM IST

Ajab Gajab News: इंग्लैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद यह पेड़ कोई 40-50 साल नहीं बल्कि 1700 साल से भी पुराना है। इस पेड़ में लगे सिक्के न सिर्फ इंग्लैंड के हैं, बल्कि दुनियाभर के अन्य देशों के सिक्के पेड़ पर लगे हैं।

Image

मनी प्लान्ट (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड में मौजूद है अनोखा पेड़
  • पेड़ पर लगे हैं हजारों सिक्के
  • पेड़ पर मौजूद दुनियाभर के सिक्के

Ajab Gajab News: आपने दुनिया में बहुत सारी हैरान करने वाली चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें सिक्के ही सिक्के लगे हुए हैं। यह पेड़ 1700 साल से दुनिया को आश्चर्य चकित कर रहा है। आपने शायद ही कभी सुना होगा कि किसी पेड़ में सिक्के लगते हैं। दरअसल, इस पेड़ में प्राकृतिक सिक्के नहीं लगते हैं, बल्कि इसमें खुद इंसान आकर सिक्के लगाकर जाते हैं। यह पेड़ ग्रेट ब्रिटेन में मौजूद है। जिस पर हजारों की संख्या में सिक्के लगाए गए हैं।

दुनिया भर के देशों के सिक्के पेड़ पर मौजूद

पेड़ की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हजारों की संख्या में सिक्के बाहर निकले हुए हैं। पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद यह पेड़ कोई 40-50 साल नहीं बल्कि 1700 साल से भी पुराना है। पेड़ में सिक्के उगते नहीं हैं, बल्कि लोगों ने अपनी आस्था की वजह से इस पर सिक्के गाड़े हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पेड़ में लगे सिक्के न सिर्फ इंग्लैंड के हैं, बल्कि दुनियाभर के लोग आकर अपने देश के सिक्के इस पेड़ पर लगाते हैं। यह अनोखा पेड इंग्लैंड के वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद है।

दुनिया के विभिन्न कोने से आकर सिक्के लगाते हैं लोग

इंग्लैंड की यह जगह दुनियाभर के लोगों के लिए एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। दुनिया के दूर-दराज इलाकों से आकर लोग इस पेड़ पर सिक्के लगाकर जाते हैं। माना जाता है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाकर अगर कोई मन्नत मांगी जाती है तो वह पूरी हो जाती है। पेड़ पर अब तक इतने सिक्के लगाए जा चुके हैं कि इसमें अब सिक्के लगाने की जगह भी नहीं बची है। इसके बाद भी लोग कोई न कोई जगह ढूंढकर इस पर सिक्के लगाकर जाते हैं। मान्यता है कि सिक्के लगाने के बाद जो मुराद मांगी जाती है, वह पल भर में पूरी हो जाती है। सिर्फ यही नहीं इससे लोगों के घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article