वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: स्वर्ग के सबसे नजदीक है यह गांव जहां नहीं होती एक भी बूंद बारिश, जानिए फिर कैसे जिंदा रहते हैं वहां के लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 4, 2023, 05:54 PM IST

Ajab Gajab News: यमन का अल-हुतैब गांव दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है, जहां आज तक कभी बारिश नहीं हुई। अल-हुतैब पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है। इस गांव के चारों तरफ का वातावरण काफी गर्म है।

Image

इस गांव में नहीं बरसते बादल (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे अनोखा गांव
  • गांव में कभी नहीं बरसते बादल
  • वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ajab Gajab News: पृथ्वी अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है। धरती पर कई ऐसे स्थान हैं, जिनका रहस्य आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। हम आपको आज धरती पर एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे, जहां एक बूंद बारिश नहीं होती है। इसके बाद भी इस गांव में रहने वाले इंसान और जीव-जंतु जिंदा रहते हैं। इसका कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यमन का अल-हुतैब गांव दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है, जहां आज तक कभी बारिश नहीं हुई।

यमन में स्थित है अल-हुतैब नाम का अनोखा गांव

अल-हुतैब गांव यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज इलाके में मौजूद है। यह गांव पर्यटन के मामले में बहुत अग्रणी गांव है। यहां के प्राकृतिक नजारे बहुत शानदार हैं। गांव में पहाड़ों की चोटियों पर बहुत ही खूबसूरत हैं। इस खूबसूरत चोटियों पर बहुत सुंदर-सुंदर घर बनाए गए हैं। इन्हें लोग देखते रह जाते हैं। अल-हुतैब पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है। इस गांव के चारों तरफ का वातावरण काफी गर्म है।

गांव के ऊपर बनते हैं बादल

सर्दियों में यहां सुबह का वातावरण बहुत ठंडा रहता है, लेकिन सूरज उगते ही गर्मियां बढ़ जाती हैं। यह गांव ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ समुदाय के लोगों का गढ़ है। इन लोगों को 'यमनी समुदाय' के लोग भी कहा जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस गांव में कभी बारिश इस वजह से नहीं होती, क्योंकि गांव बादलों के ऊपर बसा है। इस गांव के ऊपर कभी बारिश करने वाले बादल बनते ही नहीं हैं। बादल हमेशा गांव के नीचे बनते हैं, जिस कारण यहां के निचले इलाकों में तो बारिश होती है लेकिन गांव में कभी पानी नहीं बरसता।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article