Ajab Gajab News: 57 साल की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की शादी टूटी तो वह ऑनलाइन बॉयफ्रेंड ढूंढने निकल पड़ी। इसके बाद महिला के साथ जो हुआ, उसे वह अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगी। दरअसल, ऑनलाइन डेटिंग की बुरी लत के चक्कर में महिला स्कैम का शिकार हो गई। इस चक्कर में उसे चार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे गंवाने पड़े। महिला ने न सिर्फ पैसे गंवाए बल्कि अपना सबकुछ गंवा दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एनेट फोर्ड नाम की महिला की शादी 2018 में टूट गई थी।
शादी टूटने के बाद ऑनलाइन प्यार के स्कैम में फंसी महिला
अपनी 33 साल की शादी टूटने के बाद महिला बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी। इससे उबरने के लिए महिला ने ऑनलाइन डेटिंग शुरू की। ऑनलाइन ही महिला की मुलाकात विलियम नाम के एक शख्स से हुई। कुछ महीनों तक डेट करने के बाद विलियम ने महिला से बताया कि उसका पर्स ऑफिस के बाहर चोरी हो गया है। इसके बाद विलियम ने महिला से 5000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की हेल्प मांगी। इस तरह विलियम ने महिला से लगभग 3 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर वसूले।
दो बार हुई ऑनलाइन स्कैम का शिकार
इसके बाद महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, साल 2022 में महिला ने एक और ऑनलाइन बॉयफ्रेंड बनाया। इस बार भी महिला स्कैम का शिकार हो गई। इस शख्स ने महिला से 2 लाख 80 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर लूट लिये। दो बार के स्कैम के बाद महिला अब बेघर हो चुकी है। वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेकार हो चुकी है और काफी शर्मिंदा हैं।
