Ajab Gajab News: कहते हैं कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है। प्यार न मजहब देखता है न उम्र, न जाति देखता है न संप्रदाय। इसी क्रम में अमेरिका से प्यार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डेली मेल की खबर के अनुसार, एक 27 साल की लड़की को अपने से 27 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया। अपने से इतने बड़े शख्स के प्यार में पड़ी यह लड़की अब 21 साल के बेटे की मम्मी भी बनने को तैयार है।
27 साल बड़े शख्स से हुआ प्यार
मुरा सुरू नाम की लड़की ने खुद अपने प्यार के बारे में दुनिया को बताया है। मुरा के अनुसार, वह अपने से 27 साल बड़े शख्स के प्यार में गिरफ्तार हो चुकी है। मुरा के अनुसार, 54 साल के सैम सैमसन सबसे पहले उन्हें फेसबुक पर मिले थे। मुरा ने बताया कि वह साल 2021 में यूके में रहती थीं। इस दौरान एक अजनबी ने उनके फेसबुक पोस्ट पर कमेंट किया। धीरे-धीरे उनकी बात होने लगी। मुरा बताती हैं कि देखते ही देखते वह 54 साल के सैमसन के प्यार में गिरफ्तार हो गईं।
एक महीने की मुलाकात के बाद की सगाई
मुरा के अनुसार, 27 साल का गैप होने के बाद भी दोनों ने सिर्फ एक महीने की मुलाकात के बाद ही एक-दूसरे से सगाई कर ली। दोनों जब भी कहीं साथ जाते हैं तो लोग उन्हें अजीब सी नजरों से देखते हैं। लोगों को लगता है कि वह बाप-बेटी हैं। हालांकि, मुरा अब सैमसन के 21 साल के बेटे की सौतेली मां बनने जा रही हैं। मुरा ने बताया कि सैमसन के 21 साल के बेटे को उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है।
