वायरल न्यूज़

Ajab Gajab : इस लड़की की जुल्‍फों के दीवाने हैं मर्द, खूबसूरती के आगे हीरोइनें भी भरती हैं पानी, ठुकरा चुकी करोड़ों का ऑफर

Ajab Gajab : जैस्‍मिन का कहना है कि, उन्हें एक बार बाल कटवाने के लिए तकरीबन £250,000 यानी 2.6 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, हालांकि उन्‍होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

Image

खूबसूरत बालों वाली जैस्मिन।

Ajab Gajab : आजकल अपनी स्किन से लेकर अपने बाल और लुक से लेकर पर्सनालिटी को लेकर लोग सतर्क रहते हैं। ये कहानी भी ऐसी ही एक लड़की की है जो कि वास्‍तव में डिज्‍़नी की राजकुमारी की तरह लगती है। ये लड़की इंग्‍लैंड की रहने वाली है जिसका नाम है जैस्‍मिन लार्सन। दरअसल, इनकी खूबी है इनके बाल जिसके कारण इन्‍हें काफी शादी प्रपोज़ल आते हैं। 22 वर्षीय जैस्‍मिन खुद बताती हैं कि, इन्‍होंने 2017 से बालों को बढ़ाना शुरू किया था। अब उनके बाल काफी ज्‍यादा घने और लंबे हो चुके हैं। उनके 4 फीट 7 इंच लंबे बाल घुटनों तक आते हैं। जैस्‍मिन ने दावा करते हुए कहा है कि, पुरुष उनकी जुल्‍फों के दीवाने हो चुके हैं और इतना ही नहीं 100 से अधिक पुरुष उनको प्रपोजल भेज चुके हैं।

बाल कटाने के लिए करोड़ों का ऑफर

जैस्‍मिन का कहना है कि, उन्हें एक बार बाल कटवाने के लिए तकरीबन £250,000 यानी 2.6 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, हालांकि उन्‍होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इस ऑफर पर वे बोली थीं कि, 'मैं अपने बाल नहीं काटूंगी और न ही भेजूंगी। मेरे बाल बहुत अमूल्य हैं।' जैस्‍मीन पहले वैज्ञानिक प्रकाशन कंपनी में प्रोडक्शन एडिटर के रूप में काम कर रही थीं। उनके मुताबिक ये काम उन्‍हें बोर करता था।

कोलेबारेशन के प्रपोजल

इंग्‍लैंड की ब्रिस्‍टल निवासी युवती जैस्‍मिन का कहना है कि उन्‍हें इस बात का बिल्‍कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके बाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएंगे। दुनिया भर के बड़े-बड़े ब्रांड्स से उन्‍हें ऑफर मिलने लगेंगे। उन्‍होंने बताया है कि, इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोअर्स होते ही उन्‍हें कोलेबोरेशन के ऑफर मिले। पहले ऑफर में उन्‍हें £3,000 (3 लाख रुपये से अधिक) का ऑफर मिला था। हालांकि ये शर्त ये थी कि, वीडियो में उनका पार्टनर उनके बाल चाटे। जैस्‍मीन ने कहा कि वे यूं ही किसी को अपने बाल चाटने नहीं दे सकतीं। वहीं, दूसरा ऑरु उन्‍हें £250,000 (2.6 करोड़ रुपये) का मिला था, जिसमें उन्‍हें बाल काटने थे।

ये है प्‍लान

लार्स हेयरकेयर कंपनी की फाउंडर जैस्‍मिन अब अपने बालों को जमीन तक लंबा करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि इसके बाद वे बालों को काट देंगी क्‍योंकि ये उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। वे अपने खूबसूरत बालों की लंबाई कमर तक रखना पसंद करेंगी।

बालों की खूबसूरती का राज

जैस्‍मिन लार्सन ने बालों की खूबसूरती का राज बताते हुए कहा कि, वो प्री वॉश ट्रीटमेंट करती हैं। नारियल का तेल लगाती हैं और स्‍कैल्‍प पर रोजमेरी स्कैल्प ट्रीटमेंट लगाती हैं। इसके अलावा वे शैंपू और कंडीशनर से हेयरवाश के पहले मालिश करती हैं। वे बालों को ब्रश करने के बाद चोटी बनाते हैं और सेफ हेयर स्‍टाइल रखती हैं। कभी भी हीट स्टाइलिंग टूल का प्रयोग नहीं करतीं। इतना ही नहीं वे रात में रेशम के तकिए पर सोती हैं और हेयर बोनट का प्रयोग करती हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article