वायरल न्यूज़

ड्रग्‍स लेकर स्‍वीमिंग पूल में अश्‍लीलता फैलाते थे पड़ोसी बच्‍चे, घर के मालिक ने सबक सिखाकर ऐसे नानी याद दिलाई

Ajab Gajab : रेडिट पर शख्‍स ने बताया, उसने अपना पहला घर 12 साल पहले खरीदा था। यह एक निम्न-मध्यम वर्गीय पड़ोस में था, जहां बहुत सारे श्रमिक वर्ग के परिवार थे। उसके घर के पीछे ही एक पूल था और उसके पैरेंट्स ने बेटे और बहू को हॉट टब गिफ्ट किया था।

Image

बिना पूछे पूल इस्‍तेमाल करते थे बच्‍चे। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Ajab Gajab : पड़ोस में रहने वाले लोगों की वजह से कभी न कभी कोई दिक्‍कत जरूर हुई होगी। स्‍वाभाविक है कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव, आचरण या फिर उसकी कोई न कोई हरकत दूसरे पड़ोसी को न पसंद हो। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति उस समय क्रोधित हो गया जब उसके पड़ोसियों ने उसके स्विमिंग पूल को बिना अनुमति के इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उसमें कम उम्र के लोगों ने एक 'मिनी पार्टी' आयोजित की और शराब की व्‍यवथा की। शख्स ने बताया कि कैसे उनकी पड़ोसी जो कि दो किशोर बच्चों की मां उनके स्विमिंग पूल और हॉट टब का उपयोग करने के लिए उनकी संपत्ति में सेंधमारी करती थीं। हालांकि शख्‍स ने भी हार नहीं मानी और किसी फिल्‍मी अंदाज में बदला लिया।

चोरी और सीनाजोरी ?

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर शख्‍स ने बताया, उसने अपना पहला घर 12 साल पहले खरीदा था। यह एक निम्न-मध्यम वर्गीय पड़ोस में था, जहां बहुत सारे श्रमिक वर्ग के परिवार थे। उसके घर के पीछे ही एक पूल था और उसके पैरेंट्स ने बेटे और बहू को हॉट टब गिफ्ट किया था। दो हफ्ते जब युवक पत्‍नी के साथ वहां पहुंचा तो उसने छह किशोरों को पूल में तैरते देखा। तब उसने घर के बाहर 'नो इनरोचमेंट (अतिक्रमण वर्जित है)' का बोर्ड लगाया। इसके बाद भी वे बच्‍चे नहीं रुके। तब उसने बच्‍चों की मां से शिकायत की तब उन्‍होंने बताया कि पिछले मालिक ने उन्‍हें पूल यूज करने की परमिशन दी थी।

पड़ोसी की चालाकी

महिला के जवाब पर युवक ने उसे समझाया कि, वो घर का नया मालिक है और उसके कोई आपत्ति नहीं लेकिन अगर बच्‍चों को चोट लगती है और कानूनी तौर पर उसकी जवाबदेही होगी। हालांकि मिरर के मुताबिक, ये सुनकर वो महिला चिल्‍लाई और नकली रोने लगी। बहस करते हुए किशारों की मां ने कहा कि, अगर उसके बच्‍चे हीट स्‍ट्रोक से मर गए तो ये उसकी गलती होगी कि उसने उन्‍हें पूल में तैरने नहीं दिया। हालांकि इसके बाद पड़ोसी महिला ने चालाकी दिखाई। उसने बच्‍चों को उस समय पूल में हुड़दंग करने भेजा जब वो शख्‍स घर पर न हो या सो चुका हो। हालांकि युवक ने कहा कि, सुबह उठकर उसने देखा कि रात में पूल और हॉट टब में पार्टी हुई है क्‍योंकि वहां पर बीयर के डिब्बे, सिगरेट के टुकड़े और यहां तक कि एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम पड़ा मिला।

इस तरह जाल में फंसाया

पड़ोसी महिला से तंग आ चुके शख्‍स ने इन सबके बाद गजब का आइडिया निकाला। उसने पूल के आसपास छिपे हुए कैमरे लगवा दिए और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। जिसके बाद उसे सफलता मिली और उसने और उसकी पत्‍नी ने उस महिला को पूल के पास देखा। तभी उसने सबको सबक सिखाने का फैसला लिया। शख्‍स ने देखा कि, चार ना‍बालिग कपल वहां आते हैं और पूल में डुबकी लगाने लगते हैं। उन्‍होंने बीयर और ड्रग्‍स लिया हुआ है, जिसकी दुर्गंध घर के अंदर तक आ रही है। उसने बच्‍चों के अश्‍लील व्‍यवहार करने तक का इंताजर किया क्‍योंकि वे उन्‍हें रंगेहाथ पकड़ना चाहता था। उसके बाद वो बाहर आया उन पर चिल्‍लाया, तभी उसकी पत्‍नी ने भी गार्डन की सभी लाइटें जला दीं और पुलिस का बुला लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इतना कुद होने के बाद पूल में पड़ी लड़की शख्स की पत्‍नी से कहती है कि, उसे वहां रहने की अनुमति है। तभी घर की नई मालकिन उन सभी के कपड़े, फोन और पर्स को पूल में फेंक देती है। इस पर वे लोग काफी घबरा जाते हैं और फोन निकालकर सुखाने लगते हैं। वो शख्‍स पुलिस को सभी सबूत दिखाता है, जिस पर पुलिस ना‍बालिग बच्‍चों को ड्रग्‍स लेने, शराब पीने और उनकी अश्‍लीलता के लिए गिरफ्तार कर लेती है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article