Expensive Haircut Worth 1 Lakh: सैलून तो आप सभी जाते ही होंगे और बाल भी कटवाते ही होंगे। उसका खर्चा कितना आता होगा, 200 रुपए से लेकर 1000-1500 रुपए तक.. यही ना। लेकिन अगर आप किसी सैलून में जाएं और आपसे इसके बदले इतनी अधिक रुपए चार्ज कर दिए जाए कि आपको लोन लेना पड़े तो आप क्या करेंगे? आप लोग शायद यही कहें कि ऐसी नौबत ही कभी नहीं आएगी। लेकिन ऐसा ही एक मामला चीन से सुनने में आया है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के जेंगजियांग प्रांत में रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। रेस्टोरेंट में काम करने वाले इस शख्स को उसके दोस्त ने 20 युआन (यानी 250 रुपये) का एक गिफ्ट कार्ड दिया था, जो बीजिक्सिंग हेयर सैलून का था। इसके लिए जब शख्स सैलून पहुंचा तो उसे सैलून की ओर से कहा गया कि हेयर कट से पहले उसे मसाज दिया जाएगा और फिर उसे फेसपैक भी लगा दिया गया। इतना ही नहीं, सैलून की ओर से शख्स को 5000 युआन (यानी 57 हज़ार रुपए) का गिफ्ट कार्ड भी खरीदने के लिए कहा गया।
कुछ ऐसे फंसा जाल में..
अब होना क्या था मामला 250 रुपए से ऊपर जा चुका था। जब बिल की बारी आई तो सैलून की ओर से उसे 1 लाख 14 हजार रुपए का भारी भरकम बिल थमा दिया गया। अब ऐसे में शख्स के तो होश ही उड़ गए। अब ऐसे में शख्स के पास पैसे ना होने के चलते अपने अपना मोबाइल देकर लोन लेना पड़ा और फिर उसने बिल का भुगतान किया लेकिन झिझक के मारे उसने कुछ बोला नहीं। लेकिन बाद में उसने मीडिया से मदद मांगी है ताकि उसके पैसे वापस मिल जाए।
