Ajab Gajab : कई बार शादी या सगाई के बाद ऐसा होता है, जब पति या मंगेतर को अपने पार्टनर के बारे में ऐसी बात पता चलती है, जिसकी परिवार में किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। इसलिए शादी के रिश्ते में बंधने से पहले दोनों परिवार एक दूसरे के बारे में पूरी जानकारी कर लेते हैं। कभी-कभी विश्वाास इतना हावी हो जाता है कि लोग रिश्तों के बारे में पता करना जरूरी नहीं समझते। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक ऐसा ही मामला सोश मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मेल पार्टनर को अपनी मंगेतर के बारे में ऐसी बात पता चला कि उसे जानने के बाद उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये कहानी है उस शख्स की है जिसे सगाई के बाद पता चलता है कि उसकी मंगेतर उसकी चचेरी बहन है।
DNA रिपोर्ट देखी तो...
एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पूरा किस्सा शेयर किया है। उसने बताया कि DNA किट खरीदने के बाद उसे पता चला कि उसकी मंगेतर वास्तव में उसकी चचेरी बहन है। दरअसल, किसी वेबसाइट पर इस किट का विज्ञापन देखा था। जहां पर ये उसे 50 प्रतिशत से भी कम दाम पर मिल रही थी। उस शख्स ने सोचा था कि यह एक मज़ेदार और दिलचस्प उपहार होगा, लेकिन इस बात अंदाजा उन्हें दूर-दूर तक नहीं था कि जो परिणाम आएगा वो उनकी जिंदगी को बर्बादी की कगार पर ले जाएंगे। शख्स ने ये भी बताया कि वंशावली को लेकर उसमें काफी उत्साह है। हालांकि जब उन्होंने DNA परिणाम देखे तो डीएनए मिलान के अनुभाग में उसकी फोटो थी। इसमें ये पता चला कि शख्स अपनी मंगेतर का तीसरा चचेरा भाई है।
सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल प्लेटफॉर्म रेडिट पर उस व्यक्ति ने कहा, 'मैं और मेरी मंगेतर कुछ ही महीनों में शादी करने वाले हैं। हम बेहद खुश हैं और प्यार एक दूसरे के प्यार में हैं। मंगेतर के पिता, उनके बारे में शख्स को लगता है कि उन्होंने भी वर्षों पहले एक परीक्षण किया था।' शख्स कहना है कि, वे एक बड़े समूह के साथ वेकेशन पर आए हैं। अब ये नहीं पता कि इस बारे में जानने के बाद परिवार वाले कैसा महसूस करेंगे। हम दोनों समलैंगिक कपल हैं, इसलिए भविष्य में बच्चों पर पड़ने वाले असर को लेकर वे ज्यादा चिंतित नहीं हैं। ज्यादा दिक्कत तो नहीं है।'
यूजर्स ने दी सलाह
शख्स ने रेडिट पर लिखा कि, 'हम दोनों भी यहूदी हैं, और मुझे पता है कि हमारे जीन पूल पहले से ही उथले हैं। लेकिन तीसरे चचेरे भाई ? मुझे इसके बारे में बहुत अजीब लगता है। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे महसूस किया जाए या इसे कैसे संसाधित किया जाए। क्या यह पागलपन है? क्या यह कोई बड़ी बात नहीं है?' इस यूजर्स ने उसे तरह-तरह की सलाह दीं। एक ने लिखा कि, 'बिल्कुल, ये कोई बड़ी बात नहीं है। अगर पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले और करीबी चचेरे भाई से शादी होती तो ये मु्द्दा होता।' वहीं, दूसरे ने लिखा कि, 'तीसरा चचेरा भाई कोई बड़ी बात नहीं है और आप यह जानते हुए बड़े नहीं हुए कि आप रिश्तेदार हैं, मैं आपको इससे परेशान नहीं होने दूंगा। हर कोई किसी न किसी तरह से संबंधित है। यदि आप और आपके साथी दोनों की आंखें नीली हैं तो आपके पूर्वज एक ही हैं।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने ये लिखा कि, 'तीसरा चचेरा भाई करीबी नहीं है। यदि आप विषमलैंगिक जोड़े होते, तो बच्चे में जन्म दोष का कोई अतिरिक्त जोखिम नहीं होता।'
