वायरल न्यूज़

Ajab Gajab Dulha: पाकिस्तानी दूल्हे ने माला की जगह पहन लिया नोटों का बिस्तर! खड़े होते ही ढक गया पूरा स्टेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:07 AM IST

Pakistani Dulha: एक पाकिस्तानी दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी दूल्हा शादी की स्टेज पर खड़ा है। वह दुल्हन का इंतजार कर रहा है। हालांकि लोगों को ध्यान दूल्हे की तरफ न जाकर उसके माला की तरफ जा रही है।

Image

पाकिस्तानी दूल्हा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी दूल्हे की तस्वीर हुई वायरल
  • सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दूल्हे ने खींंचा ध्यान
  • नोटों का बिस्तर पहने नजर आया पाकिस्तान का दूल्हा

Pakistani Dulha: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल लोग तरह-तरह की तरकीबें निकालते हैं। शादी को यादगार बनाएं भी क्यों न, ज्यादातर लोगों की एक ही बार शादी होती है। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी दूल्हे ने अपनी शादी के दिन कुछ ऐसा कर डाला, जिसकी चर्चा सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि अब पूरी दुनिया में हो रही है। दरअसल, पाकिस्तान के इस दूल्हे ने अपनी शादी के मौके पर नोटों की इतनी बड़ी माला पहन ली, जिससे पूरा का पूरा स्टेज ही ढक गया।

लड़के ने पहना नोटों का बिस्तर

सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी दूल्हे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी दूल्हा शादी की स्टेज पर खड़ा है। वह दुल्हन का इंतजार कर रहा है। हालांकि लोगों को ध्यान दूल्हे की तरफ न जाकर उसके माला की तरफ जा रही है। दरअसल, दूल्हे ने नोटों की इतनी बड़ी माला पहनी हुई है, जिससे उसके खड़े होते ही पूरा का पूरा स्टेज ढक जाता है। आप देख सकते हैं कि माला को पकड़ने के लिए उसके और दोस्त भी उसके साथ खड़े हुए हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नोटों की माला इतनी बड़ी है कि दूल्हे का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। इसके अलावा उसका पूरा शरीर नोटों की माला से ढक गया है। अगर दूल्हे ने माला अपने सिर से पहना होता तो हो सकता है कि वह पूरा का पूरा माला से ही ढक जाता। तस्वीर में यह भी नहीं दिख रहा है कि दूल्हे ने अपनी शादी में किस तरह का कपड़ा पहना हुआ है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि माला को कितने नोटों से जोड़कर बनाया गया है, लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि माला बनाने में हजारों नोट लगाए गए हैं। फिलहाल पाकिस्तानी दूल्हा दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि दूल्हे ने नोटों की माला नहीं बल्कि नोटों का बिस्तर पहना हुआ है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article