वायरल न्यूज़

अनोखा शौक: केवल बुजुर्गों को डेट करती है ये कातिल हसीना, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 05:49 PM IST

लंदन की रहने वाली 24 साल की शार्लोट डेविस इन दिनों बुजुर्गों को डेट कर रही है और इससे लाखों रुपए की कमाई भी कर रही है। उन्होंने अपनी कहानी इंस्टाग्राम पर शेयक भी की है।

Image

बुजर्गों को डेट करती है ये शुगर बेबी गर्ल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्गों को डेट कर रही ये लड़की
  • लंदन की रहने वाली है शार्लोट डेविस
  • डेट कर कमाती है लाखों रुपए

Sugar Baby Girl: शुगर बेबी गर्ल नाम सुनकर आपको शायद ऐसा लग रहा होगा कि किसी बच्ची की बात हो रही है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, ये एक 24 साल की लड़की है, जो बुजुर्ग लोगों को डेट करना काफी पसंद करती है। इतना ही नहीं, ये लड़की इस काम से लाखों रुपए भी कमा रही है। काम के बदले लड़की को पैसे और गिफ्ट्स मिलते हैं। साथ ही उसे घूमने का भी मौका मिलता है। इन पैसों से वह अपने सारे शौक पूरे करती है।

बता दें, ये लड़की लंदन की रहने वाली है, जिसका नाम शार्लोट डेविस है। 24 साल की ये लड़की सिर्फ बुजुर्ग अमीरों को ही डेट करना पसंद करती है। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपना नाम शुगर बेबी इसलिए रखा क्योंकि उसने टीवी शो देखा था, जिसके बाद उसे ये नाम रखना काफी बेस्ट लगा। इसके बाद उसने अपना नाम शुगर बेबी रख लिया। इस शो में शुगर बेबी और शुगर डैडी के बीच के रिलेशन को दिखाया गया था, जिसे देखने के बाद उसे इस काम को करने के लिए प्रेरणा मिली थी।

शख्स को डेट करने के लिए लेती है मोटी रकम

दरअसल, शार्लोट 8 साल तक एक रिलेशन में थी और उनका ब्रेकअप हो गया, जिसके बाहर निकलने के लिए उन्हें एक ऐसा शख्स चाहिए था, जो उन्हें मानसिक रूप से संभाल सकें। लेकिन वह फिर से किसी रिलेशनश‍िप में जाना नहीं चाहती थी। ऐसे में उसने एक डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और फिर दोस्‍त बनाने की राह पर निकल पड़ी। अब वह 30 से 60 साल तक के अमीरों को डेट करती है और इसके बदले उसे एक व्यक्ति से 250 डॉलर (यानी 20000 रुपए) मिलते हैं। इतना ही नहीं, जब से उसने ये काम शुरू किया है, तब से वह एक लग्जरियस लाइफ जीने लगी है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article