भारत का स्ट्रीट फूड सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों का दिल जीत रहा है। गोलगप्पा, जिसे कई जगह पानीपुरी या पुचका भी कहा जाता है, हर किसी का पसंदीदा स्नैक है। अब इसी स्वाद ने एक जर्मन महिला को भी अपना दीवाना बना दिया है। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहली बार गोलगप्पा खाकर जर्मन महिला बोलीं- 'टोलगप्पा'
वायरल वीडियो (Viral Video) में जर्मन महिला पहली बार गोलगप्पा खाने के लिए एक ठेले पर पहुंचती हैं। वह इस मशहूर भारतीय स्नैक का नाम बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन गलती से "गोलगप्पा" की जगह वह इसे टोलगप्पा बोल देती हैं। उनका यह मासूम अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
गोलगप्पे का स्वाद चखा तो खुशी से खिल उठी विदेशी महिला
इसके बाद महिला को गोलगप्पा दिया जाता है। उनका साथी उन्हें बताता है कि इसे एक ही बार में खाना होता है। वह मुस्कुराते हुए पूरा गोलगप्पा मुंह में रख लेती हैं और जैसे ही उसका स्वाद चखती हैं, उनके चेहरे की खुशी देखने लायक होती है। गोलगप्पा खाने के बाद वह मुस्कुराते हुए कहती हैं कि भारतीय खाना सच में बहुत स्वादिष्ट है। उनका यह सच्चा और दिल से आया रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहा है।
Video देख लोग बोले- Welcome to India!
यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर @carinaxaman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा गया है कि वह पहली बार गोलगप्पा खा रही हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि "टोलगप्पा" बोलने का उनका अंदाज बहुत प्यारा लगा। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अब उन्हें भारत आकर और भी कई तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना चाहिए। वहीं कई लोगों ने उनका भारतीय खाने की दुनिया में स्वागत भी किया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
