वायरल न्यूज़

अफगानिस्तान: बॉयफ्रेंड संग भागने पर ऐसी दर्दनाक सजा देने वाले थे तालिबानी, उससे पहले ही लड़की ने कर ली आत्महत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 09:36 PM IST

Shocking News: जहां महिलाएं अफगानिस्तान में अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए वंचित हैं, वहीं उनका प्यार करना तो दूर की बात है। अफगानिस्तान में एक महिला के लिए प्यार करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गई। इसका जो परिणाम हुआ, उसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

प्रेम की सजा मौत (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादीशुदा शख्स से हो गया लड़की को प्यार
  • प्यार की रुह कंपा देने वाली मिली सजा
  • प्रेमी को दी गई फांसी, महिला ने लगा ली फांसी

Shocking News: अफगानिस्तान में इन दिनों तालिबानी शासन है। तालिबानी शासन में महिलाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। कक्षा 6 से ऊपर की छात्राएं स्कूल नहीं जा सकती हैं। तालिबानी शासन में महिलाओं की स्वतंत्रता कम कर दी गई है। जहां महिलाएं अफगानिस्तान में अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए वंचित हैं, वहीं उनका प्यार करना तो दूर की बात है। अफगानिस्तान में एक महिला के लिए प्यार करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गई। इसका जो परिणाम हुआ, उसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

महिला को मिलनी थी पत्थर से मारकर मौत की सजा

दरअसल, अफगानिस्तान के घोर प्रांत में एक लड़की को शादीशुदा शख्स के साथ प्यार हो गया। इसके बाद वह लड़की उस शख्स के साथ अपने घर से भाग गई। इसकी सजा के रूप में लड़की के साथ-साथ शख्स को भी अपनी जान कुर्बान करनी पड़ी। इस प्यार का खौफनाक अंत जानकर पूरी दुनिया हिल गई है। दरअसल, प्रेमी के साथ घर से भागने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया था। इसके बाद तालिबानियों ने प्रेमी को फांसी दे दी। प्रेमी को फांसी देने के बाद लड़की को सरेआम पत्थर मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा दी जानी थी।

सजा से पहले महिला ने लगा ली फांसी

तालिबान ने महिला को पत्थर मार-मारकर मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, लड़की ने इससे पहले ही मौत को गले लगा लिया और आत्महत्या कर ली। तालिबानी शुक्रवार को महिला की हत्या करने वाले थे। इससे पहले ही महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। तालिबान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यवाहक प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने बताया कि महिला को सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने की सजा मिलनी थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article