वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (20-Dec-2025) बुर्ज खलीफा के सामने रहने का कितना है किराया, दिल्ली के शख्स ने दिखाया दुबई का लग्जरी अपार्टमेंट, रेंट सुनकर चौंक जाएंगे

आज का वायरल वीडियो (20-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली का एक शख्स दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने स्थित लग्जरी अपार्टमेंट में घर लेकर रहता हुआ नजर आता है। इस घर का मासिक किराया करीब 5 लाख रुपये है। वीडियो में अपार्टमेंट का टूर, शानदार व्यू और दुबई की सुरक्षित जीवनशैली दिखाई गई है।

Image

बुर्ज खलीफा के सामने रहने का कितना है किराया, देखें वीडियो (Instagram/ @shenaztreasury)

सोशल मीडिया पर एक इंडियन कंटेंट क्रिएटर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली के रहने वाले एक शख्स को दिखाया गया है। जो दुबई में बुर्ज खलीफा के ठीक सामने स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि वह इस घर के लिए हर महीने करीब 5 लाख रुपये किराया चुकाते हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और किसी को यह रकम हैरान कर रही है तो कोई दुबई की लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहा है।

पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि यह अपार्टमेंट सीधे दुबई मॉल से जुड़ा हुआ है और इसका किराया सुनकर यकीन करना मुश्किल लगता है। कमेंट के सेक्शन में क्रिएटर ने यह भी लिखा कि प्रभा सिंह से मिलना अच्छा लगा और घर दिखाने के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shenaztreasury नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर शेनाज और दुबई में रहने वाले प्रभा सिंह के बीच एक सहज और दिलचस्प बातचीत देखने को मिलती है। वीडियो की शुरुआत आम बातचीत से होती है। जहां शेनाज उनसे पूछती हैं कि क्या वह दुबई में रहते हैं। जवाब मिलने के बाद वह आगे रहने के खर्च को लेकर सवाल करती हैं और जानना चाहती हैं कि उनका मासिक किराया कितना है।

महीने का पांच लाख किराया

इस पर प्रभा सिंह बताते हैं कि वह हर महीने 18,000 AED, यानी लगभग 5 लाख रुपये किराया देते हैं। शेनाज उत्सुक होकर कहती हैं कि वह देखना चाहती हैं कि इतनी रकम में आखिर घर कैसा होता है। इसके बाद दोनों अपार्टमेंट की ओर बढ़ते हैं और घर देखने लग जाते हैं। घर में प्रवेश करते ही दरवाजा खुला देखकर शेनाज चौंक जाती हैं। वह हैरानी से पूछती हैं कि क्या यहां ताला नहीं लगाया जाता। इस पर प्रभा सिंह मुस्कुराते हुए बताते हैं कि दुबई में अक्सर लोग घर खुला ही रखते हैं और यह वहां की सामान्य बात है, क्योंकि सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं रहती।

अपार्टमेंट के अंदर एक मॉडर्न ओपन किचन और बड़ा सा लिविंग एरिया दिखाया जाता है। जिसकी शेनाज खुलकर तारीफ करती हैं। लेकिन असली आकर्षण तब सामने आता है जब वह बालकनी में पहुंचती हैं। वहां से सीधे बुर्ज खलीफा का नजारा दिखाई देता है। शेनाज उत्साहित होकर कहती हैं कि यहां से दुबई फ्रेम भी साफ नजर आ रहा है। इसके बाद प्रभा सिंह उन्हें बेडरूम दिखाते हैं और बिल्डिंग में मौजूद सुविधाओं की जानकारी देते हैं, जिनमें जिम, स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "दुबई अच्छा है लेकिन मेरा दिल भारत के मौसम में बसता है। पंजाब में रहना अच्छा है। वायु वायु सांद्रता (AQI) अच्छी है। यातायात सुचारू है। जीवन शांतिपूर्ण है और यहां जीवन बेहतर है", "सच है, जब हम नीचे जा रहे होते हैं तब भी हम लॉक नहीं करते। यही तो सबसे अच्छी बात है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article