एक अमेरिकी महिला सिएरा लिलियन जो इस समय भारत में रह रही हैं। उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिये भारत का ऐसा रूप दिखाया है, जिसे विदेशी अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लिलियन बताती हैं कि भारत को लेकर बाहर की दुनिया में अभी भी बहुत सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं। कई लोग समझते हैं कि भारत सिर्फ पुराने शहरों, ट्रैफिक या गंदगी से भरा हुआ देश है लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा खूबसूरत और अलग है।
अपने वीडियो की शुरुआत में सिएरा एक शानदार बहुमंजिला मॉल में घूमती दिखाई देती हैं। वह कहती हैं कि भारत में आराम, सुविधा और आधुनिक जीवन से भरपूर स्थान मौजूद हैं, जिन्हें विदेशी अक्सर देख ही नहीं पाते। सोशल मीडिया पर अकसर भारत का वही चेहरा दिखाया जाता है जो नकारात्मक, अव्यवस्थित या विवादास्पद हो, जबकि सकारात्मक और आधुनिक पक्ष को जानबूझकर कम दिखाया जाता है। सिएरा लिलियन आगे कहती हैं कि भारत सिर्फ पुराना नहीं है। यहां समृद्ध संस्कृति, स्वागत करने वाले लोग, शानदार मॉल, चमकते शहर और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता हर कदम पर मौजूद है। फिर वह सवाल करती हैं।
भारत के खूबसूरत हिस्सों को दिखाना चाहिए-सिएरा
अपने वीडियो के पोस्ट में वह लोगों से खासकर विदेशियों से पूछती हैं कि केरल के शांत बैकवाटर्स के वीडियो कहां हैं?, आधुनिक तकनीकी केंद्र बैंगलोर की झलक क्यों नहीं?, उत्तराखंड के प्राचीन मंदिर, हिमालय की अद्भुत सुंदरता, ये सब क्यों गायब है? सिएरा मानती हैं कि भारत में कुछ जगहें वाकई ऊबड़-खाबड़ और मुश्किलें भरी हैं, और उन्हें दिखाया भी जाना चाहिए लेकिन सिर्फ उन्हीं हिस्सों को पूरा भारत मान लेना गलत है। उनका कहना है कि यात्रियों या फिर बाहरी लोगों को उस भारत को भी दिखाना चाहिए जो वाकई खूबसूरत, आधुनिक और बेहद विकसित है। अंत में ये अमेरिकी व्लॉगर सिएरा कहती हैं कि "भारत ने मुझे अमेरिका से भी ज्यादा खुशी दी है। जब लोग सिर्फ बुरे हिस्सों को दिखाते हैं, तो सच में दुख होता है।”
यूजर्स ने भी किए कमेंट्स
इस वीडियो को को इंस्टाग्राम पर sierraliliann नामक यूजर के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "भारत के इन स्थानों को साझा करने के लिए सिएरा जी का धन्यवाद, भारत में कुछ गंदे स्थान हैं, लेकिन अधिक सुंदर उच्च तकनीक वाले शहर और आध्यात्मिक स्थान भी हैं हर हर महादेव" दूसरे ने लिखा: "यह वीडियो बनाने के लिए धन्यवाद", "तीसरे ने लिखा: "सिएरा, यह बिल्कुल सही था, अगली बार आपका स्वागत है, मेरा घर इस मॉल से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
