वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (19-DEC-2025): खाने को दी गई बाजरे की रोटी, विदेशी ने उसे प्लेट समझकर धो दिया

आज का वायरल वीडियो (19-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: बाजरे की रोटी राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में सर्दियों का लोकप्रिय भोजन है। यह मोटी, गोल और कभी-कभी इतनी बड़ी होती है कि प्लेट जैसी लगती है, खासकर अगर सब्जी उसके ऊपर परोसी जाए।

Image

रोटी को धोता पर्यटक (X/@kaliyug_wale)

आज का वायरल वीडियो (19-DEC-2025): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी भारत के गांव का खाना खाने की परंपरा से अनजान होकर बड़ी गलती कर बैठता है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक विदेशी मेहमान को राजस्थानी बाजरे की रोटी और सब्जी परोसी जाती है। वह आराम से सब्जी खा तो लेता है, लेकिन खाना खत्म होने के बाद पास रखे पानी के जग से रोटी उठाकर धोने लगता है। उसे लगता है कि शायद यह कोई प्लेट है।

गलती कर बैठा विदेशी

वीडियो बनाने वाला शख्स विदेशी की ये हरकत देख हंसते हुए उसे रोकता है और समझाता है कि यह प्लेट नहीं, बल्कि बाजरे की रोटी है, जिसे सब्जी के साथ तोड़-तोड़कर खाया जाता है। विदेशी पर्यटक हैरान होकर मुस्कुराता है और शायद पहली बार इस देसी रोटी का सही तरीके से स्वाद चखता है।

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @kaliyug_wale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखआ और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट्स की बौछार हो रही है। कुछ यूजर्स ने अपनी बचपन की यादें शेयर कीं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बचपन में मैं भी आइसक्रीम की कोन को कप समझता था।" दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "कोई विदेशी भाई को बता दो कि बाजरे की रोटी धोने की नहीं, खाने की होती है!" तीसरे ने लिखा, "ये कहानी तो हमने दादी से सुनी थी, अब रियल लाइफ में देख ली।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article