वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (18-DEC-2025): डॉली चायवाला के टशन के आगे सब फेल, डिफेंडर में बैठकर पहुंचा अपनी चाय की टपरी पर

आज का वायरल वीडियो (18-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: डॉली चायवाला की यह सफलता हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। एक साधारण चाय की टपरी से शुरू हुई यात्रा अब लग्जरी लाइफ तक पहुंच गई। जिसकी जीता जागता उदाहरण इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है।

Image

डॉली चायवाला (instagram/@dolly_ki_tapri_nagpur)

आज का वायरल वीडियो (18-DEC-2025): नागपुर के मशहूर डॉली चायवाला अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। सोशल मीडिया पर उनका अनोखा स्टाइल और चाय बनाने का अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वे रातोंरात स्टार बन गए। अब वे बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स और सेलेब्रिटीज को टक्कर दे रहे हैं।

वीडियो में दिखा डॉली का रॉयल स्वैग

हाल ही में उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनका रॉयल स्वैग देखकर हर कोई हैरान है। डॉली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @dolly_ki_tapri_nagpur पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में डॉली करोड़ों रुपयों की लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर के अंदर स्टाइलिश अंदाज में बैठे नजर आते हैं। बैकग्राउंड में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का पॉपुलर गाना 'कारवां' बज रहा है।

लग्जरी कार से उतरकर बनाई चाय और ग्राहकों को सर्व भी किया

वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉली कार से शाही अंदाज में उतरते हैं और सीधे अपनी चाय की टपरी पर पहुंच जाते हैं। लग्जरी कार से उतरने के बाद भी वे अपने काम में जुट जाते हैं। स्टाइल से चाय बनाते हैं और ग्राहकों को सर्व करते हैं। उनका यह स्वैग देखकर लगता है कि सफलता ने उन्हें और निखार दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। अब तक इसे 1.18 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 44 हजार से अधिक लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

लोगों ने कहा- हम अपनी डिग्रियां फाड़कर फेंक दें

इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मजेदार और हैरान करने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या हम अपनी डिग्री फेंक दें? हम दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं और डॉली भाई डिफेंडर में घूम रहे हैं।" दूसरे ने कहा, "डॉली भाई ने सोचने का नजरिया बदल दिया। कौन कहता है कि सिर्फ CEO ही महंगी गाड़ियों में आते हैं? चायवाला भी लग्जरी लाइफ जी सकता है।" कई लोगों ने इसे असली तरक्की बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article