वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (17-DEC-2025): महिला ने अनानास छीलकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड, 11 सेकंड में रचा इतिहास

आज का वायरल वीडियो (17-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एक अनानास को छिलकर महिला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उसने उसे छिलने के लिए महज 11.43 सेकंड का समय लिया, जो कि अब तक का सबसे कम समय है।

डोमिनिका गैसपारोवा

डोमिनिका गैसपारोवा (Instagram/@GWR)

आज का वायरल वीडियो (17-DEC-2025): दुनिया में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हमेशा लोगों को हैरान करने वाले कारनामों से भरी रहती है। कभी सबसे तेज दौड़, ऊंची छलांग या ज्यादा खाने-पीने के रिकॉर्ड सुर्खियां बटोरते हैं, तो कभी रोजमर्रा के कामों से जुड़े अनोखे रिकॉर्ड सबको चौंका देते हैं। इसी तरह का एक नया रिकॉर्ड हाल ही में बना है, जो पाइनएप्पल छीलने और काटने से जुड़ा है।

महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्लोवाकिया की रहने वाली डोमिनिका गैसपारोवा ने महज 11.43 सेकंड में एक पूरा पाइनएप्पल छीलकर उसे सही आकार के टुकड़ों में काट दिया। यह उपलब्धि इतनी कम समय में करना वाकई आसान नहीं है, लेकिन डोमिनिका ने इसे कर दिखाया और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह रिकॉर्ड ब्रिटेन के विस्बेक शहर में डेल मोंटे कंपनी की फैक्ट्री में बना। यहां कंपनी के 10 अनुभवी कर्मचारियों ने एक चुनौती में हिस्सा लिया। सभी का मकसद पुराना रिकॉर्ड तोड़ना था, जो पहले 17.85 सेकंड का था।

नियम सख्त थे

पाइनएप्पल का छिलका पूरी तरह हटाना पड़ता था, कोर निकालना था और हर टुकड़े का आकार 3.8 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पाइनएप्पल का वजन भी कम से कम 800 ग्राम होना जरूरी था। सिर्फ एक सामान्य चाकू का इस्तेमाल करना था। डोमिनिका, जो डेल मोंटे में सीनियर टीम लीडर हैं और पिछले 16 साल से पाइनएप्पल काटने का काम कर रही हैं, प्रैक्टिस राउंड में सबसे तेज साबित हुईं। उनकी क्वालीफाइंग टाइम 12.03 सेकंड थी। फिर आधिकारिक प्रयास में उन्होंने बिजली की तेजी से काम किया। जैसे ही टाइमर शुरू हुआ, उन्होंने पाइनएप्पल को पकड़ा और कुछ ही पलों में छिलका साफ कर फल को छोटे-छोटे एकसार टुकड़ों में काट दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

गिनीज के आधिकारिक जज जोआन ब्रेंट ने उनकी जीत की घोषणा की और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें सर्टिफिकेट सौंपा। डोमिनिका ने कहा कि वे बहुत खुश हैं और डेल मोंटे को अपना परिवार मानती हैं। यह वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कहता है, "मैं तो इसे 5 सेकंड में कर सकता हूं!" तो कोई मजाक उड़ाते हुए बोलता है, "आजकल कुछ भी रिकॉर्ड बन रहा है। गिनीज का लेवल गिर गया है।"

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article