वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (16-JAN-2026): एक घंटे की यात्रा के लिए देने पड़े 30 हजार से ज्यादा रुपये, टैक्सी मीटर देखकर महिला के उड़े होश, Video Viral

आज का वायरल वीडियो (16-JAN-2026): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: अमेरिकी इन्फ्लुएंसर जीना डार्लिंग स्विट्जरलैंड में टैक्सी का करीब 338 डॉलर का बिल देखकर हैरान रह गईं। जीना ने अपने इस अनुभव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो गया। इसको अगर भारतीय रुपयों में बात करें तो टैक्सी का कुल किराया लगभग 30,500 रुपये आया।

Image

एक घंटे की यात्रा के लिए देने पड़े 30 हजार से ज्यादा रुपये (फोटो: Instagram/missginadarling)

अमेरिका की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी होस्ट जीना डार्लिंग हाल ही में स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गई थीं। इस दौरान उन्हें एक ऐसा अनुभव हुआ, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, जीना ने टैक्सी से सफर किया और जब यात्रा खत्म हुई तो टैक्सी का बिल देखकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। जीना के मुताबिक टैक्सी का कुल किराया करीब 338 डॉलर यानी लगभग 30, 500 रुपये आया। उन्होंने इस पूरे पल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के जरिए शेयर किया।

दूसरे देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा महंगी टैक्सी

वीडियो में देखा जा सकता है कि टैक्सी का मीटर 225.70 स्विस फ्रैंक तक पहुंच चुका था और पीछे की सीट पर बैठी जीना अपनी प्रतिक्रिया रिकॉर्ड कर रही थीं। उनका चेहरा साफ बता रहा था कि उन्हें इतने ज्यादा किराए की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। आमतौर पर दुनिया के कई देशों में टैक्सी को एक आसान और किफायती सफर का साधन माना जाता है। लेकिन स्विट्जरलैंड इस मामले में थोड़ा अलग है। यहां लोगों की सैलरी ज्यादा होती है और जीवन यापन की लागत भी काफी ऊंची है। इसी वजह से टैक्सी जैसी सेवाएं भी दूसरे देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा महंगी पड़ती हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

इस वीडियो को Instagram पर missginadarling नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में जीना ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिरकार 338 डॉलर खर्च हो गए, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें पता है कि वहां ट्रेन और उबर जैसे सस्ते विकल्प मौजूद हैं, लेकिन उस वक्त उनके पास काफी भारी सामान था और वह जल्दी में थीं। इसलिए टैक्सी लेना ही उनके लिए सबसे सही विकल्प था। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्विट्ज़रलैंड का नल का पानी वाकई बहुत अच्छा है। जीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पहले ने लिखा: " स्विट्जरलैंड में एक घंटे के लिए टैक्सी कौन लेता है?", दूसरे ने लिखा: "अमेरिका के बाहर 1 घंटे की टैक्सी यात्रा आम बात नहीं है, यूरोप में ट्रेनें हैं, वहां शायद 20 डॉलर लगते।", तीसरे ने लिखा: "दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से किसी एक में जाओ, और उसके बारे में शिकायत करना भी महंगा पड़ता है।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article