वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (15-01-2026): पुताई करने वाला मिस्त्री साल में कमा रहा 10 लाख! सैलरी सुनकर ‘कॉर्पोरेट कर्मचारियों’ के उड़े होश

आज का वायरल वीडियो (15-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सफलता की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुताई करने वाला मजदूर अपनी कमाई और जिंदगी के बारे में बताता है। वह हर महीने कंस्ट्रक्शन के काम से करीब 35 हजार रुपये कमाता है और साथ ही गांव में गन्ने की खेती कर सालाना लगभग 10 लाख रुपये की कमाई करता है। उसका अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

पुताई करने वाला मिस्त्री साल में कमा रहा 10 लाख! देखें वीडियो (फोटो: Instagram/saniya.mirzzaa)

आज का वायरल वीडियो (15-01-2026): अगर हम आपसे पूछें कि सफलता क्या है? आपमें से ज्यादातर लोग महीने या फिर की अच्छी इनकम को ही सफलता मानेंगे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो बताता है कि मेहनत, समझदारी और सही फैसलों से कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में बेहतर बन सकता है, चाहे उसका काम बाहर से कितना ही साधारण क्यों ना हो। इस वायरल वीडियो में एक पुताई करने वाला मजदूर ऊंची इमारत के बाहर हार्नेस के सहारे लटका हुआ दिखाई देता है। वह किसी फिल्म का सीन नहीं है। उसी दौरान एक महिला अपनी बालकनी से उससे बातचीत करती हुई नजर आती है। महिला उससे उसके काम और कमाई के बारे में सवाल करती है। शुरुआत में यह बातचीत बिल्कुल साधारण ही लगती है, लेकिन मजदूर का जवाब सबको चौंका देता है।

मजदूर बहुत ही शांत और आत्मविश्वास भरे अंदाज में बताता है कि वह कंस्ट्रक्शन और पुताई का काम करता है, जिससे उसे हर महीने करीब 35 हजार रुपये की कमाई हो जाती है। यह सुनकर महिला थोड़ी हैरान होती है, लेकिन असली चौंकाने वाली बात इसके बाद सामने आती है। मजदूर बताता है कि इसके अलावा वह अपने गांव में खेती भी करता है। वह कहता है कि वह गन्ने की खेती करता है और इससे साल भर में लगभग 10 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। मजदूर की सादगी, उसकी सोच और मेहनत का तरीका महिला ही नहीं, बल्कि वीडियो देखने वाले हजारों लोगों को हैरान कर देता है। बिना किसी दिखावे के वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट नजर आता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्रम पर saniya.mirzzaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "10 लाख तक का तो गन्ना ही भेच देते हैं।", दूसरे ने लिखा: "मुझे पहले इन लोगों के लिए सहानुभूति थी, अब मुझे ईर्ष्या हो रही है।", तीसरे ने लिखा: "हर कोई सिर्फ वेतन देख रहा है, लेकिन कोई भी उसकी मेहनत और जान के जोखिम को नहीं देख रहा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article