आज का वायरल वीडियो (14-April-2026): सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इस वक्त खूब चर्चा में है। जिसमें एक बहू अपने ससुर जी को हल्के-फुल्के अंदाज में टोक रही है। वजह ये थी कि ससुर जी अपने नन्हे-मुन्ने पोता-पोती को चुपके से आइसक्रीम खिला रहे थे। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ पड़ी।
बच्चों को आइसक्रीम खिलाते हुए पकड़े गए दादा जी
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बहू अपने ससुर जी का वीडियो बनाते हुए उनकी तरफ इशारा कर बोल रही है कि ये इन बच्चों के दादा जी हैं, और इन दोनों की नाक बह रही है फिर भी ये दादा जी इन्हें आइसक्रीम खिलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये दिन की चौथी आइसक्रीम है। इस पर दादा जी अपनी बहू से बोलते हैं कि क्यों झूठ बोल रही हो? इस पर बहू बोलती है कि इनका मुंह देखकर ही पता चल रहा है कि इन्होंने आइसक्रीम खाई है। आप इतनी सफाई से झूठ बोल रहे हो। आपको क्या लग रहा है कि मुझे नहीं पता चलेगा। फइर कैमरे के सामने दादा जी उन बच्चों को आइसक्रीम खिलाने लगते हैं।
ये भी पढ़ें:
प्यार भरा क्लेश देखकर खुश हो गया लोगों का दिल
ससुर और बहू की यह प्यार भरी नोंकझोंक देख लोगों का दिल खुश हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ससुर और बहू का यह रिश्ता कितना दोस्ताना है। ससुर जी बच्चों को लाड-प्यार में आइसक्रीम खिला रहे हैं। (जैसा कि हर एक दादा-नाना जी करते हैं) और बहू उन्हें हंसते-हंसते मना कर रही है। वहीं बच्चे बस आइसक्रीम पाकर बेहद खुश हैं।
वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये कलेश नहीं, प्यार है!" दूसरे ने लिखा, "इन बच्चों का बचपन बहुत ही खुशनुमा है और दादाजी ने इसे अपने प्यार से और भी खुशनुमा बना दिया है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
