वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (13-01- 2026): 2010 में ऑर्डर किया था फोन, 16 साल बाद मिली डिलीवरी… Viral Video में शख्स ने बताया आखिर क्यों हुई इतनी देरी

आज का वायरल वीडियो (13-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: लीबिया के एक मोबाइल स्टोर ने साल 2010 में नोकिया फोन का ऑर्डर दिया था, लेकिन गृह युद्ध के कारण यह ऑर्डर 16 साल तक वेयरहाउस में पड़ा रहा। अब हालात सुधरने के बाद कंपनी ने आखिरकार फोन डिलीवर कर दिए। बॉक्स खोलते हुए दुकानदार का वीडियो वायरल हो गया है।

Image

2010 में ऑर्डर किया था फोन, 16 साल बाद मिली डिलीवरी, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ashlil.ladkaog)

आज के समय में मोबाइल फोन के कई ब्रांड्स बाजार में मौजूद हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फोन खरीदते हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब मोबाइल की दुनिया में सिर्फ नोकिया का दबदबा हुआ करता था। जब स्मार्टफोन आम नहीं थे, तब नोकिया के फीचर फोन मजबूत, भरोसेमंद और लंबी चलने वाले माने जाते थे। समय बदला, टेक्नोलॉजी आगे बढ़ी और धीरे-धीरे नोकिया की चमक कम होती गई। इसके बावजूद आज भी लोग उस ब्रांड के पुराने दिनों और मजबूती को याद करते हैं।

    अगले ही साल लीबिया में शुरू हुआ गृह युद्ध

    इसी बीच लीबिया से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसने फिर से नोकिया का नाम सुर्खियों में ला दिया। यहां के एक मोबाइल स्टोर ने साल 2010 में नोकिया फोन का बड़ा ऑर्डर दिया था। लेकिन अगले ही साल लीबिया में गृह युद्ध शुरू हो गया और हालात इतने खराब हो गए कि यह ऑर्डर वहीं अटक गया। ऑर्डर देने वाला व्यक्ति तो इसे लगभग भूल ही चुका था, लेकिन कंपनी ने इसे संभालकर रखा। बताया जा रहा है कि ये फोन करीब 16 साल तक वेयरहाउस में सुरक्षित पड़े रहे।

    सोशल मीडिया यूजर्स की पढ़ें प्रतिक्रिया

    अब जब देश की स्थिति पहले से बेहतर हुई, तो कंपनी ने वही पुराने फोन उसी स्टोर पर पहुंचा दिए। जब दुकानदार ने बॉक्स खोला तो वह खुशी और हैरानी से हंसने लगा। उसने इसे इतिहास जैसा पल बताया। वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया और देखते-ही-देखते वायरल हो गया।

    इन नोकिया फोन्स की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि ये बेहद मजबूत होते थे। आज के स्मार्टफोन गिरते ही टूट जाते हैं, लेकिन पुराने नोकिया फोन अपनी ताकत के लिए मशहूर थे।

    यही वजह है कि वीडियो देखकर कई लोग इन्हें खरीदने में रुचि दिखाने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर ashlil.ladkaog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "कम से कम उन्होंने अपना वादा तो निभाया, यही तो कार्य नैतिकता का बेहतरीन उदाहरण है।", दूसरे ने लिखा: "उस समय तो यह सिर्फ एक मोबाइल फोन था, लेकिन अब यह एक स्मृति है, एक खजाना है, एक दुर्लभ वस्तु है। इसलिए इसका मूल्य कहीं अधिक है।"

    डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

    monu jha
    मोनू झाauthor

    मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article