वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (12-JAN-2026): भारतीय संस्कृति का जादू! मैक्सिकन महिला ने की स्कूटर की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आज का वायरल वीडियो (12-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक मैक्सिकन महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए स्कूटर की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा करवाती नजर आ रही है। वीडियो में एक पंडित मंत्रोच्चार करते दिखते हैं और महिला पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अनुष्ठान में शामिल रहती है। यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं।

Image

मैक्सिकन महिला ने की स्कूटर की हिंदू रीति से पूजा, देखें वीडियो (फोटो: X/@SheetalPronamo)

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो (aaj ka viral video 12 january 2026) सामने आते रहते हैं, जो यह दिखाते हैं कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों के दिलों को छू रही हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मैक्सिकन महिला दिखाई दे रही है। जिसने अपने नए स्कूटर की पूजा बिल्कुल भारतीय तौर तरीके से करवाई है। इस पल को देखकर अभ भारतीय लोग भावुक भी हो रहे हैं और गर्व भी महसूस कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पंडित जी पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर रहे हैं। उनके साथ वह विदेशी महिला खड़ी नजर आती है। जो पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजा में शामिल रहती है। स्कूटर पर फूल, अगरबत्ती और पूजा सामग्री रखी गई है। महिला हर प्रक्रिया को गंभीरता से निभाती हुई दिखाई देती है। जैसे कोई भारतीय परिवार अपने नए वाहन की पूजा करता है।

हजारों लोगों ने देखी वीडियो

यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @SheetalPronamo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के साथ यह भी बताया गया कि भारत में नए वाहन की पूजा इसलिए की जाती है ताकि यात्रा सुरक्षित रहे और वाहन हमेशा शुभ बना रहे। इस वीडियो (Today Viral Video) को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार इसे लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख हुए गदगद

कई यूजर्स (Viral News) ने इस महिला की तारीफ की है और कहा कि यह भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का बड़ा उदाहरण है। कुछ लोगों ने लिखा कि भारतीय परंपराएं दुनिया को जोड़ने का काम करती हैं। पहले यूजर ने लिखा: "सनातन सिर्फ एक धर्म नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है; यह सीमाओं से परे है।", दूसरे ने लिखा: "विदेशी लोग हमारी परंपराओं का सच्चे श्रद्धा और सम्मान के साथ पालन करते हैं।", तीसरे ने लिखा: "सुंदर! जय सनातन धर्म!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article