वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (10-Dec-2025): मार्केट में आया Indigo वाला ऑटो! वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- अब प्लेन की जरूरत ही क्या?

आज का वायरल वीडियो (10-Dec-2025): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इन दिनों इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण से सोशल मीडिया पर यात्रियों का भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंडिगो एयरलाइंस के थीम पर बना एक ऑटो रिक्शा दिखाया गया है जो दिखने में बिल्कुल हवाई जहाज जैसा लगता है।

Image

मार्केट में आया Indigo वाला ऑटो! देखें वायरल वीडियो (फोटो: X/@ayeshakhan7003)

Indigo Flight cancellations: इन दिनों टीवी चैनलों, अखबारों और सोशल मीडिया पर Indigo Airlines की खबरें और इसके कारण यात्रियों को होनी वाली परेशानी की खबरें छाई हुई है। यह चर्चा विमानों उड़ान में देरी या फिर उसके कैंसल हो जाने से यात्रियों को हो रही परेशानी दिखाती है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिलता है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, तो कईयों को तो फ्लाइट मिल ही नहीं रही है। इन्हीं सब तकलीफों के बीच इस समय सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

भारतीय सड़कों पर इन दिनों एक अनोखा और मजेदार ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अब कुछ जगहों पर हवाई जहाज की शक्ल वाला ऑटो रिक्शा (Auto rickshaw viral video) सड़कों पर दौड़ता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक इंडिगो एयरलाइंस की थीम पर बना ऑटो काफी वायरल हो रहा है। नीले और सफेद रंग का यह ऑटो बिल्कुल हवाई जहाज जैसा दिखता है, जिसमें पंख, इंजन और आगे की तरफ हवाई जहाज की नाक जैसी डिजाइन बनाई गई है।

इंटरनेट यूजर्स ने भी किए मजेदार कमेंट्स

इस ऑटो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। लोग सड़क पर रुक-रुककर इस अनोखे ऑटो के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @ayeshakhan7003 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। 25 सेकंड के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। पहले ने लिखा: "वाह इंडिगो का नया ऑटो संस्करण अब यात्री भी खुश और ड्राइवर भी", दूसरे ने लिखा: "ये तो कमाल हो गया इंडिगो के यात्रीयो के लिए राहत की खबर है", तीसरे ने लिखा: "ये तो बढ़िया है टिकट के पैसे भी कम होंगे", चौथे ने लिखा: "इंडिगो फ्लाइट में जगह न मिले तो इंडिगो ऑटो सही है कम किराया, तेज़ बोर्डिंग और कोई फ्लाइट कैंसिल का डर नहीं। यात्री भी खुश, पायलट भी फ्री।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article