वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (1-DEC-2025): लाल-हरे और पीले सेब भूल जाइए, यहां उगता है दुनिया का सबसे दुर्लभ ‘ब्लैक डायमंड’

आज का वायरल वीडियो (1-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय ब्लैक डायमंड सेब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो ऊंचे पहाड़ी इलाकों में उगने वाली बेहद दुर्लभ प्रजाति का सेब है। इसके एक पेड़ को फल देने में 8 साल लग जाते हैं।

Image

लाल-हरे और पीले सेब भूल जाइए, यहां उगता है काले रंग का सेब (फोटो: X/@Sheetal2242)

सेब तो एक फल है। इसके बारे में हम सब जानते ही हैं। यह लाल, हरा या पीला रंग का होता है, जो काफी मीठा और रसीला होता है। लेकिन क्या आपने कभी काले सेब देखे हैं या फिर इनके बारे में सुना है। शायद ही कभी आपने इस सेब को देखा हो और इसका स्वाद चखा हो, पर हम आपको बता दें कि यह काले रंग का भी होता है। इसको'ब्लैक डायमंड' कहा जाता है। जो तिब्बत के ऊंचे पहाड़ों में उगाए जाते हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बर्फीली चादर ओढ़े हुए काले रंग सेब बिछे नजर आ रहे हैं। जब इन सेबों को बर्फ से उठाकर बाल्टी में डाला जाता है। फिर इनको पानी से धोकर इसके ऊपर से जमी हुई बर्फ हटाई जाती है। बाहर से काला दिखने वाला यह सेब काटने पर अंदर से सफेद और इसका गूदा रसीला होता है। ये सेब 'हुआनिऊ' प्रजाति के हैं, जो तिब्बत के निंगची क्षेत्र में 2,000 से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर उगते हैं।

इस सेब को खाने के होते हैं कई फायदे

इसके काला रंग होने का कारण । यहां की ठंडी जलवायु है। जो तेज पराबैंगनी किरणें और लंबा सूरज इनकी त्वचा को गहरा बैंगनी से काला रंग कर देते हैं। एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण से ये इतने गहरे रंग के होते हैं। एक पेड़ को फल देने में 8 साल लग जाते हैं और कटाई का मौसम सिर्फ दो महीने (अक्टूबर से लेकर नवंबर) का होता है। यही दुर्लभता इनको इतना महंगा बना देती है। इन सेबों में विटामिन C, A और E भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं।इसके अलावा कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

सोशल मीडिया के एक्स पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से काले रंग के सेब का 12 सेकंड का वीडियो शेयर किया गया है। इसके कैप्शन मे लिखा है: 'सेब आम तौर पर लाल, हरे, पीले रंग के होते हैं, लेकिन अगर सही भौगोलिक परिस्थितियां मिलें, तो वे गहरे बैंगनी, लगभग काले रंग के भी हो सकते हैं। इन दुर्लभ सेबों को ब्लैक डायमंड कहा जाता है और ये वर्तमान में केवल तिब्बत के पहाड़ों में ही उगाए जाते हैं।' इस वीडियो अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर कइयों ने कमेंट भी किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article