वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (03-Jan-2026): मस्ती के मूड में बर्फ पर फिसलता दिखा भालू, बर्फीली वादियों से आया यह मजेदार Video

आज का वायरल वीडियो (03-Jan-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पोलर भालू पतली बर्फ की चादर पर फिसलता हुआ नजर आ रहा है।

Image

बर्फ पर फिसलता भालू (X/@sciencegirl)

आज का वायरल वीडियो (03-Jan-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू बर्फ से ढकी वादियों में फिसलते हुए नजर आ रहा है। यह नजारा इतना प्यारा और मजेदार है कि देखने वाले मुस्कुराए बिना रह नहीं पाएंगे।

बर्फ पर फिसलता दिखा भालू

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भालू बर्फ की ढलान पर पीठ के बल लेटकर फिसलता दिखाई देता है, मानो वह किसी स्लाइड पर मस्ती कर रहा हो। भालू की यह मासूमियत देख लोगों का दिल पिघल गया। यह वायरल वीडियो कब और कहां का है इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जानवर हमसे ज्यादा समझदार हैं।" दूसरे ने लिखा, "पहाड़ से उतरने के लिए भालू ने क्या दिमाग लगाया है। वाह! मैं तो इसकी बुद्धिमानी का मुरीद हो गया हूं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article