वायरल न्यूज़

Video: एक हफ्ते से फरार जेब्रा को पकड़ने के लिए मंगाया गया हेलीकॉप्टर, फिर जो हुआ देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर जेब्रा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एड की भागदौड़ देख सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया पर एक वायरल स्टार बना हुआ था। इसके बाद एड की धर-पकड़ तेज हुई और वह टेनेसी के क्रिस्चियाना इलाके के सबडिविजन के पास एक खेत में मिला।

Image

जेब्रा का वीडियो (एक्स)

Viral Video: अमेरिका में पिछले दिनों एक जेब्रा गायब हो गया था। एक हफ्ते से फरार इस जेब्रा को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। इसके बाद जो हुआ, उसे जानकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टेनेसी राज्य में 'एड' नाम का जेब्रा बीते दिनों फरार हो गया था। वह लोगों की नजरों से बचता हुआ यहां-वहां भाग रहा था। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए अजीबोगरीब तरकीब अपनाई गई।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

दरअसल, जेब्रा को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। सोशल मीडिया पर जेब्रा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एड की भागदौड़ देख सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया पर एक वायरल स्टार बना हुआ था। इसके बाद एड की धर-पकड़ तेज हुई और वह टेनेसी के क्रिस्चियाना इलाके के सबडिविजन के पास एक खेत में मिला। इस खेत से उसे जाल में बांधकर एक हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। देखें वीडियो-

हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने के बाद जेब्रा को एक ट्रेलर में ले जाया गया। आप वीडियो में जेब्रा को हवा में जाल में फंसा देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि एयरलिफ्ट के दौरान उसका सिर बाहर निकला हुआ है। सोशल मीडिया पर इस दृश्य के सामने आने के बाद नेटिजन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जेब्रा को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बुलाई गई थी। जिसने उसे एयरलिफ्ट करने में मदद की।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article