वायरल न्यूज़

लिफ्ट खुली तो खुली रह गईं आंखें, अंदर का नजारा था इतना भयावह कि लोगों में मच गई चीख-पुकार

नोएडा की गोल्डन पाम सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर एक कोने में जैसे ही लोगों की नजरें गईं तो सामने का नजारा देखकर उनके होश ही उड़ गए। लोग चीखते-चिल्लाते हुए बाहर आए और तुरंत मेंटेनेंस टीन को सूचित किया।

Image

लिफ्ट में घुसा सांप (Times Now)

हमारे जीवन में जो भी खतरे सामने आते हैं, वो अचानक से ही आते हैं। मान लीजिए कि आप अपने फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट के इंतजार में बाहर खड़े हों और जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुले और आपको अंदर एक सांप बैठा मिले। ऐसे में तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ नोएडा की गोल्डन पाम सोसाइटी की लिफ्ट में। जी हां, नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी में कुछ ऐसी ही घटना घटी। जहां लिफ्ट के अंदर एक सांप घुस आया। सांप के लिफ्ट में घुस आने से वहां के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन इस खतरे की घड़ी में मेंटेनेंस टीम ने अपनी हिम्मत और सूझबूझ से इस संकट को टाल दिया।

लिफ्ट के अंदर सांप

इस घटना को लेकर सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे, जब लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर रुकी और दरवाजे खुले, तो अंदर जो नजारा लोगों ने देखा वह देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं और लोग डर के मारे बाहर निकल आए। दरअसल, लिफ्ट के एक कोने में एक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था। लिफ्ट में चढने वाले लोगों ने जैसे ही सांप को देखा उनका दिल बैठ गया और वे चीखते-चिल्लाते हुए बाहर आए।

मेंटेनेंस टीम की बहादुरी

डर भरे इस माहौल में मेंटेनेंस टीम ने बड़ी ही हिम्मत से काम लिया। लिफ्ट में सांप के होने की खबर सुनकर मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना घबराए सांप को पकड़ने की साहस दिखाई और सांप को पकड़ भी लिया। टीम ने एक सुरक्षित दूरी से स्टिक और टॉन्ग्स की मदद से सांप को पकड़ा फिर उन्होंने सांप को लिफ्ट से बाहर निकाला और एक कचरे के डिब्बे में बंद कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उसे किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article