कई बार कुछ चीजें हमारी सोच के एकदम उलट हो जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक मैकेनिक को ऐसी घटना का सामना करना पड़ा, जिससे वह सोच और हैरानी में पड़ गया। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
वीडियो में हुई कुछ हैरतअंगेज घटनाएं
वीडियो में देखा जा सकता है कि मैकेनिक अपनी दुकान में बैठकर एक खराब साउंड सिस्टम को बना रहा है। अचानक से उस साउंड सिस्टम से कुछ फटने जैसी आवाज आती है और वह शॉर्ट सर्किट हो जाता है। अभी यह इस शॉक से मैकेनिक हैरान ही था कि एक और अचंभित होने वाली घटना घटी और शॉर्ट सर्किट के तुरंत ही बाद उस साउंड सिस्टम में गाना बजना शुरू हो गया। थोड़ी देर के बाद गाना बजने के साथ ही साउंड सिस्टम शांत हो गया। फिर इसके आगे कोई और घटना घटे उससे पहले मैकेनिक ने तुरंत ही उस साउंड सिस्टम को बंद कर दिया। अचानक हुई इन अनोखी घटनाओं को देखकर मैकेनिक हैरान रह गया और वह किसी गहरी सोच में डूब गया। उसे यह बिल्कुल भी समझ नहीं आया कि आखिर ये सब हुआ कैसे और भला क्यों हुआ?
वायरल वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @themikeadda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "साउंड सिस्टम ने तो मैकेनिक को ही हिलाकर रख दिया।" दूसरे ने लिखा, "लग रहा है कि मैकेनिक ने सीखो ऐप से साउंड सिस्टम को ठीक करना सीखा था।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
