वायरल न्यूज़

UP के गांव के लड़के को दिल दे बैठी रूस की खूबसूरत लड़की, शादी में जुटा मजमा, देखिए कैसी रही शादी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:14 PM IST

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बेल्हा गांव की एक शादी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है यहां रूस की एक लड़की वेरोनिका ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अमित सिंह नाम के लड़के के साथ शादी रचाई है।

Image

अमित और वेरोनिका ने अपने परिवारों को शादी के लिए राजी किया

कहते हैं प्यार जांत-पांत, उंच-नीच कुछ भी नहीं देखता है और किसी पर दिल आ जाए तो सरहदें भी बाधा नहीं बन सकती हैं, जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बेल्हा गांव में जहां के रहने वाले एक लड़के जिसका नाम अमित सिंह है उसकी शादी रूस की एक लड़की जिसका नाम वेरोनिका है उसके साथ धूमधाम से रचाई गई।

बताते हैं कि दिल्ली की एक कंपनी में काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए फिर मुलाकात प्यार में और प्यार शादी में बदल गया और अब दोनों ने शादी रचा भी ली है वो भी हिंदू रीति-रिवाज के साथ...

प्रतापगढ़ शहर के रहने वाले अमित सिंह अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर दिल्ली में एनीमेशन का कोर्स करने गए थे जिसके बाद वो दिल्ली की ही एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने लगे जिस कंपनी में वह नौकरी कर रहे थे, वहीं उनकी मुलाकात रूस की वेरोनिका से हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गई।

अमित और वेरोनिका ने अपने परिवारों को शादी के लिए राजी किया, क्योंकि उनके मूल स्थानों के बीच की दूरी के अलावा, वे सांस्कृतिक रूप से भी अलग थे मगर उनके घरवालों ने इस शादी के लिए हामी भर दी।

रूसी दुल्हन और उसके परिजन भारतीय रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे लेकिन उन्होंने इस शादी के सभी रस्मों रिवाज को काफी एंजॉय किया और पूड़ी-सब्जी आदि पारंपरिक खाने खूब पसंद आए, खाना खाते हुए इन विदेशी मेहमानों ने कहा, 'खीर इज वेरी टेस्टी', वहीं शादी में बहू को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हर रूसी दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की तो मानों होड़ ही लग गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article