वायरल न्यूज़

लड़की ने 'ठाकुरजी' जी संग रचाई शादी, MA पास पूजा सिंह ने 'कृष्ण जी' के साथ लिए 7 फेरे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 14, 2022, 11:41 PM IST

Pooja Singh Marriage with Thakur Ji: जयपुर से श्रीकृष्ण भक्ति का अनूठा मामला सामने आया है यहां की रहने वाली एक लड़की ने 'ठाकुर जी' संग 7 फेरे लिए हैं।

Image

जयपुर के गोविंदगढ़ में पूजा सिंह ने कृष्ण भगवान 'ठाकुर जी' से की शादी की है

KEY HIGHLIGHTS
पूजा सिंह पॉलीटिकल सांइस में MA की है, इस शादी की खासी चर्चा हो रही है
पूजा ने हाथ में 'ठाकुरजी' को सिंहासन समेत उठाकर अग्नि के सात फेरे लिए
शादी में मंदिर की सजावट की गई और करीब 300 लोगों का खाना भी बनावाया गया

Girl Marriage with Thakur Ji in Jaipur: 'ठाकुर जी' की भक्ति अनमोल है, इसे भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) से प्रेम करने वाले भक्त अच्छी तरह से जानते हैं, ऐसे ही श्रीकृष्ण भगवान से प्रेम का अनूठा मामला सामने आया है, यहां की एक लड़की ने 'ठाकुर जी' संग सात फेरे लिए हैं जिसमें तमाम बराती जुटे, लड़की का नाम पूजा सिंह (Pooja Singh) है और वो पॉलीटिकल सांइस में MA की है, इस शादी की खासी चर्चा हो रही है।

राजस्थान के जयपुर के गोविंदगढ़ में पूजा सिंह ने कृष्ण भगवान 'ठाकुर जी' से शादी की है, हालांकि शादी में पिता ने शिरकत नहीं की, जबकि उसकी मां ने सारी रस्‍में पूरी की।

'ठाकुरजी' को सिंहासन समेत उठाकर अग्नि के सात 7 भी लिए

पूजा ने हाथों में 'ठाकुर जी' के नाम की मेहंदी रचाई और हाथ में 'ठाकुरजी' को सिंहासन समेत उठाकर अग्नि के सात फेरे भी लिए और मांग में सिंदूर भरकर विवाहित हो गई पूजा ने बताया कि उन्होंने अपने ननिहाल में तुलसी विवाह देखा था उसी वक्त से उनके मन में श्रीकृष्ण के रुप 'ठाकुरजी' को लेकर आसक्ति बढ़ी।

पूजा के पिता इस बात से नाराज हो गए

पूजा ने ठाकुरजी से विवाह की बात मां से की जिसे सुनते ही वो चकित हो गईं वहीं पूजा के पिता इस बात से नाराज हो गए, हालांकि मां ने बाद में हामी भर दी और पूजा को दुल्हन के लिबास में तो ठाकुरजी का श्रृंगार दूल्हे की तरह किया गया और बड़ी ही धूमधाम से 8 दिसंबर को पूजा का विवाह ठाकुरजी के साथ कराया गया, घर में रोजाना मंगल गीत भी गाए गए।

ठाकुरजी से विवाह के बाद पूजा अब अपने ही घर में रह रही है

ठाकुरजी से विवाह के बाद पूजा अब अपने ही घर में रह रही हैं उन्होंने अपने कमरे में एक छोटा सा मंदिर बनाया है, जिसमें ठाकुरजी की एक मूर्ति विराजमान की है वह उनके सामने अब जमीन पर ही सोती हैं वो रोजाना मंदिर में विराजमान ठाकुरजी के लिए भोग बनाकर ले जाती है, इसी तरह वह शाम को भी मंदिर जाती है।

करीब 300 लोगों का खाना भी बनावाया गया

शादी में मां के अलावा रिश्‍तेदार व सहेलियां शामिल हुईं मंदिर की सजावट की गई और करीब 300 लोगों का खाना भी बनावाया गया, मंडप भी सजाया गया, मंगलगीत भी गाए ठाकुरजी की ओर से खुद पूजा ने चंदन की मांग भरी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article