वायरल न्यूज़

शादी का न्योता या शाही फरमान... कपल ने भेजा ऐसा अजीब वेडिंग कार्ड, देखते ही आग बबूले हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 10, 2023, 09:54 AM IST

शादी के लिए निमंत्रण तो हर कपल भेजता है, लेकिन इस कपल ने तो हद ही कर दी। इसने अपने शादी के कार्ड में ऐसे वियर्ड कंडीशन रख दिए, कि आप देखते ही आग बबूला हो जाएंगे।

Image

शादी में आने के लिए रखी गई शर्त (Image Credit: iStock & Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में आने के लिए भेजा निमंत्रण पत्र
  • कार्ड में लिखे अजीबोगरीब कंडीशन
  • जमकर वायरल हो रहा है ये वियर्ड रूल

Wedding Invitation With Some Weird Rules: शादी एक बड़ा ही खूबसूरत सा शब्द है, जिसके होने के दो परिवारों के बीच एक अनोखा रिश्ता बन जाता है। रिश्तेदारों व अपनों को खुद की खुशियों में शामिल करने का एक मौका मिल जाता है। इसके लिए लोग रिश्तेदारों के घर पर जाते हैं और शादी का कार्ड देते हैं, ताकि वे उनके घर में पड़े शादी में खुशी-खुशी शामिल हो और नवदम्पती को आशीर्वाद दें।

लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी कपल ने अपना शादी का कार्ड छपवाया हो और जैसे ही रिश्तेदारों के पास पहुंचा हो, लोग देख भड़क गए हो। शायद आप कहे कि फिल्मों में देखा है, जब हीरो या हिरोइन अपने घरवालों के मर्जी के बिना शादी कर लेते हैं। लेकिन हम फिल्मों की नहीं बल्कि वास्तविक जिंदगी की बात कर रहे हैं। जी हां, ऐसा ही एक शादी का विचित्र कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स काफी भड़के हुए हैं। यूजर्स का कहना है कि ये शादी में ना बुलाने का एक अनोखा तरीका है।

Wedding Invitation With Some Weird Rules

Image Credit: Facebook/that's it, I'm wedding shaming

शादी में शामिल होने के लिए शाही फरमान

दरअसल, यह कपल अपनी शादी 2025 में करने वाला है, इसके लिए इन्होंने अपने शादी के कार्ड में कुछ अजीब शर्ते रख दी। इन शर्तों में - अप्रैल 2025 में एक रिमाइंडर भेजेंगे लेकिन अगर किसी रिश्तेदार ने ओके नहीं लिखा तो वह शादी में बैठने के लिए एक कुर्सी और खाने के लिए सैंडविच साथ लेकर आएगा। शादी में शराब का इस्तेमाल बिल्कुल वर्जित होगा। इतना ही नहीं, शादी में आने वाले मेहमान सफेद कपड़े ही पहनकर आए और अगर वे अपने बच्चे को साथ लेकर आ रहे हैं तो बेबी सिटर लेकर आएं, क्योंकि वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिलेगा। अब सोच लीजिए कि इसे देखने के बाद रिश्तेदारों की क्या हालत हुई होगी? वैसे आपको बता दें कि यह एक वायरल पोस्ट है, जिसे लेकर टाइम्स नाउ नवभारत कोई दावा नहीं करता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article