Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में आपको एक से एक नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ तो सभी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, एक बुजुर्ग ने स्वाभिमान को लेकर ऐसी बात कही उसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है लोक बुजुर्ग की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
इस दुनिया में पेट पालने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो काफी गलत काम तक करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी जान दे देते हैं लेकिन स्वाभिमान से बिल्कुल से समझौता नहीं करते हैं। आप सबने इस तरह के कई मामले देखे और सुने होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिलेगा। वीडियो में एक बुजुर्ग जिनकी उम्र 79 साल है, अकेले बैंगन की टोकरी लेकर बैठे हैं। बुजुर्ग कहते हैं भीख मांग कर खाने से अच्छा है मेहनत करके खाओ। बुजुर्ग का साफ कहना है कि पेट पालना है, तो मेहनत करनी पड़ेगी। आखिर, उनका क्या भाव था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
बुजुर्ग ने जीता दिल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं दादा जी पर आपको गर्व भी हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'patna4u_' नाम के पेज से शेयर किए गए हैं। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बुजुर्ग ने दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि बुजुर्ग को दिल से सैल्यूट। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
