वायरल न्यूज़

Viral Video:67 साल की उम्र में महिला का धमाल, साड़ी पहनकर रस्सी पर चलाई साइकिल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 15, 2023, 10:36 AM IST

Woman Viral Video: 67 साल की एक बुजुर्ग महिला इन दिन चर्चा में हैं। क्योंकि, उन्होंने इस उम्र में साड़ी पहनकर जिस तरह रस्सी पर साइकिल चलाई उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

महिला का धमाल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग महिला का धमाल
  • साड़ी पहनकर धांसू अंदाज में चलाई साइकिल
  • वीडियो देख लोग रह गए दंग

Viral Video: अक्सर लोग कहते हैं उम्र महज एक नंबर है। कई लोग इस कथन को चरितार्थ भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इसके कई उदहारण देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक और महिला धमाल मचाया है, जिनका वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। महिला ने 67 साल की उम्र में साड़ी पहनकर रोपवे पर धांसू अंदाज में साइकिल चलाई है। महिला के अंदाज पर लोग फिदा हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते। घूम-टहल नहीं सकते, उस उम्र में एक बुजुर्ग ने धमाल मचा दिया है। वायरल वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह महिला साड़ी पहनकर रोपवे पर मस्त होकर साइकिल चला रही है। महिला का अंदाज देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें बिल्कुल ही डर नहीं लग रहा है, बल्कि इस पल को वो एंजॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं महिला फुल एनर्जी में भी लग रही हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो..

महिला ने जीता लोगों का दिल

महिला का अंदाज और एनर्जी देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला का वीडियो (Rope Video) वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'yathrikan_200' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देक चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा जज्बा कम ही देखने को मिलता है। कुछ का कहना है कि हौसले को सलाम। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article