Girl Married With Old Man: दुनिया में लोगों की च्वॉइस और उनके रहने का ढंग कब पड़ोसियों के लिए अजीब हो जाता है, पता ही नहीं चलता। लोग अपनी पसंद के लिए ऐसी हद पार कर जाने को तैयार हो गए हैं, जिसकी अब कोई सीमा नहीं बची है। ऐसे में अमेरिका के मिसिसीपी से एक मामला सामने आ रहा है, जहां एक 24 साल की लड़की ने 85 साल के शख्स से शादी कर ली है। सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।
दरअसल, अमेरिका के मिसिसीपी की रहने वाली मिरेकल पोग पेशे से एक नर्स है, जिसकी उम्र 24 साल है। वहीं, चार्ल्स पोग एक रिटायर्ड रियल एस्टेट एजेंट हैं। वह साल 2019 में चार्ल्स पोग से मिली थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया, जो आसान नहीं था। मिरेकल के पिता शुरुआत में काफी नाराज चल रहे थें लेकिन बाद में वह भी मान गए। अब ये कपल फैमिली प्लानिंग कर रहा है।
24 साल की लड़की ने की 85 साल के बुजुर्ग से शादी
मिरेकल का कहना है कि वह चार्ल्स के साथ काफी खुश हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि चार्ल्स की उम्र कितनी है.. वह 100 साल के भी होते तो भी उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं होती। 61 साल का लंबा एज गैप कभी भी इन दोनों के रिश्ते में दीवार नहीं बना पाई। यही कारण है कि इंटरनेशनल मीडिया पर इन दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, इन दोनों के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुफ्तगू हो रही है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
