वायरल न्यूज़

22 वर्षीय लड़के ने अपनी टीचर से रचाई शादी, बर्थडे वाले दिन किया था प्रपोज, 26 साल का लंबा फासला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 04:33 PM IST

मलेशिया के एक 22 साल के लड़के ने अपने से 26 साल बड़ी टीचर से शादी कर ली, जिसको लेकर इस कपल ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Image

छात्र ने 26 साल बड़ी टीचर से की शादी (Image Credit: worldofbuzz/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने की अपनी टीचर से शादी
  • टीचर के बर्थडे पर किया था प्रपोज
  • 26 साल का है लंबा गैप

Student married with his teacher: 'ना उम्र की सीमा हो, ना प्यार का बंधन हो..' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पोस्ट इसी गाने से संबंधित है, नहीं समझें। दरअसल, एक 22 साल के लड़के ने अपनी टीचर से शादी रचा ली है। टीचर की उम्र 48 साल है, ऐसे में दोनों के बीच का ये लंबा फासला इस गाने पर बिल्कुल फीट बैठ रहा है। ये न्यूज मलेशिया की बताई जा रही है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral Post) हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहे इस चैट के मुताबिक एक 22 साल के स्टूडेंट ने अपनी 48 साल की टीचर से शादी कर ली। दोनों कपल के बीच 26 साल के लंबे गैप पर लोग तमाम तरीके के कसीदे कंस रहे हैं। बता दें, छात्र ने अपनी टीचर के बर्थडे के दिन उसे प्रपोज किया था, जिसके बाद टीचर ने हां बोल दिया था और फिर दोनों ने शादी रचा ली थी।

छात्र ने 26 साल बड़ी टीचर से की शादी

अब ये चटपटा न्यूज सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रियक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि लगता है कि मेरा फ्यूचर हसबैंड अभी तक पैदा ही नहीं हुआ होगा। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इसे देखने के बाद तो ऐसा लग रहा है जैसे आगे चलकर स्कूल डेटिंग वाली एक जगह बनने वाली है। यह पोस्ट 'worldofbuzz' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article