Viral Video: सांडों के बीच चल रही थी लड़ाई, बीच-बचाव के लिए पहुंच गया शख्स, खुद हवा में उछल गया

Times Now Digital

Updated Oct 4, 2023, 17:50 IST

Bull Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के आपको ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आप को कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो सांडों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। अचानक इस लड़ाई में एक शख्स कूद जाता है और बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। लेकिन, शख्स खुद हवा में उछल जाता है।