Samarth by Hyundai: आंखों की सुरक्षा, उम्मीदों से भरा कल

Times Now Digital

Updated Oct 11, 2025, 11:23 IST

दृष्टि खोना हमेशा हमारी किस्मत नहीं होती, इसे समय रहते रोका भी जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में करीब 2.2 अरब लोग किसी न किसी रूप में दृष्टि-दुर्बलता या ब्लाइंडनेस से जूझ रहे हैं। इनमें से लगभग 1 अरब लोगों की समस्या ऐसी हैं, जिन्हें समय पर जांच, इलाज और सही देखभाल से रोका जा सकता है। अगर लोग नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं, जरूरत पड़ने पर चश्मा लगाएं, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराएं और सस्ती व सही चिकित्सा तक पहुंच बनाकर रखें, तो लाखों लोग अपनी दृष्टि बचा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम जागरूक रहें, शुरुआती लक्षणों को पहचानें और सुनिश्चित करें कि हर व्यक्ति को एक्सेसिबल आई केयर सेवाएं मिलें - ताकि कोई भी अपनी रोशनी सिर्फ लापरवाही की वजह से न खोए।