Garjana: अखिलेश का वादा Vs योगी का वचन! महिला वोट में दिखे जीत की गारंटी?

Times Now Digital

Updated Aug 26, 2026, 19:02 IST

Garjana Debate Show: यूपी की योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बुधवार को फ्री बस सेवा की सौगात दी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने महिलाओं से बात की और इस निर्णय पर उनकी प्रतिक्रिया ली। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इसके बाद 60 वर्ष की उम्र से ऊपर की हर एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। देखिए इसी मुद्दे पर Times Now Navbharat का खास डिबेट शो 'गर्जना' #garjana #debate #cmyogi #upsrtc #upwomens #akhileshyadav #uppolitics #timesnownavbharat