Rashtravad: नौकरी, सम्मान निधि, मुफ्त सफर.. 27 पर किसका असर?

Times Now Digital

Updated Aug 26, 2026, 18:01 IST

Rashtravad Debate Show: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने युवा वोट बैंक पर फोकस बढ़ा दिया है. योगी सरकार ने युवाओं को साधने के लिए एक साथ रोजगार और तकनीक से जुड़े बड़े ऐलान किए हैं. जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में लैपटॉप वितरण को युवाओं से जोड़कर देखा गया था, वहीं योगी सरकार अब 25 लाख युवाओं को टैबलेट देने की तैयारी में है. साथ ही अगले छह महीने में एक लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाएं जनता का भरोसा जीत पाएंगी या अखिलेश यादव के वादे और राजनीतिक रणनीति बढ़त बनाएंगे? देखिए राकेश पाण्डेय के साथ देश का बेस्ट डिबेट शो राष्ट्रवाद