ChakraView | Sumit Awasthi: New York में Mohan Bhagwat के कार्यक्रम के विरोध में क्यों ममदानी?

Times Now Digital

Updated Aug 26, 2026, 21:04 IST

ChakraView | Sumit Awasthi: न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में होने वाले उस प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध किया है, जिसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके पास इस निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार हो भी सकता है और नहीं भी. यह कार्यक्रम 29 अगस्त को होना है. आपको बता दें कि मोहन भागवत मंगलवार को दिन में ही अमेरिका पहुँच गए. यह यात्रा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है. न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान वह 'यूनिवर्सल वननेस' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शनिवार को प्रसिद्ध मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में क़रीब 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे. सुमित अवस्थी के साथ चक्रVIEW में देखिए Times Now Navbharat की खास रिपोर्ट