UP के Deoria Murder की दर्दनाक कहानी, छोटे भाई को देने जा रहा था Birthday Gift लेकिन...

Times Now Digital

Updated Oct 3, 2023, 20:02 IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक ही परिवार के पांच लोगों की जघन्य हत्याकांड ने सारे प्रदेश को दहलाकर रख दिया है। 10 बीघे जमीन के लिए हुए इस विवाद में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या हो गई लेकिन उस परिवार का सबसे बड़ा बेटा देवेश भागवत कथा के कारण बच गया। दरअसल घटना वाली रात देवेश भागवत कथा कराने बाहर गया हुआ था। 2 अक्टूबर को ही उसके छोटे भाई जिसे प्यार से सब गांधी बुलाते हैं, उसका जन्मदिन था। देवेश अपने छोटे भाई को बर्थडे पर सरप्राइज गिफ्ट देने वाला था। छोटे भाई के जन्मदिन पर जश्न मनने वाला था। लेकिन देवेश जब घर लौटा तो वहां मातम पसरा हुआ था।