Sukhdev Singh Gogamedi हत्याकांड पर उनके भाई ने Rajasthan Police से क्या कहा ?

Times Now Digital

Updated Dec 7, 2023, 21:36 IST

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर उनके भाई ने कई बातें कहीं हैं। सुखदेव सिंह के भाई राजस्थान पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को जानकारी थी की उनकी जान को खतरा है लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी। इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है। बता दें कि जयपुर में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद 6 दिसंबर को राजस्थान बंद बुलाया था। प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच काफी बातचीत के बाद कई मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद मामला सुलझा।