MP New CM Mohan Yadav : मोहन यादव को लेकर क्या बोले Madhya Pradesh BJP के नेता ?

Times Now Digital

Updated Dec 11, 2023, 22:16 IST

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों की चर्चा थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी ने बिल्कुल चौंका दिया। अब शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव मध्य प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। मोहन यादव के नाम का ऐलान होते ही राज्य के बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।