Lunar Eclipse 2023: चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं ?

Times Now Digital

Updated Oct 28, 2023, 16:50 IST

आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर की मध्य रात्रि यानी देर रात 01:05 बजे लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 02:24 पर समाप्त होगा. आज शरद पूर्णिमा भी है. आज लगने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इसमें चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया कुछ हिस्सों पर पड़ती है और शेष जगह पर सूर्य का प्रकाश नजर आता है. यह ग्रहण ज्यादा लंबी अवधि का नहीं होता है।